RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने बागपत कोऑपरेटिव शुगर मिल्स का निरीक्षण किया।

किसानों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)31 जनवरी।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज बागपत कोऑपरेटिव शुगर मिल्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिल की उत्पादन प्रक्रिया, रखरखाव और किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया । जिलाधिकारी ने मिल प्रशासन को निर्देश दिए कि गन्ना आपूर्ति और चीनी उत्पादन की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
उन्होंने मिल के रखरखाव की स्थिति के संबंध में संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने गन्ना किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने पर जोर दिया ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को बैठने के लिए अच्छी सुविधा होनी चाहिए शौचालय क्रियाशील हो किसानों को पर्ची लाते समय किसी तरह की असुविधा न हो उनके साथ मधुर व्यवहार किया जाए।
जिलाधिकारी ने शुगर रिकवरी दर बढ़ाने और मिल की दक्षता सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिल का बेहतर संचालन किसानों और मिल कर्मियों, दोनों के हित में होगा।
उन्होंने निर्देश दिए की संचालन में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए किशन प्रधान जनपद है किसने की समस्या का समाधान हमारे लिए प्राथमिकता है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह मिल प्रबंधक सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत:सुशासन सप्ताह-प्रशासन चला गांव की ओर” के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

सारण:अनुकम्पा के आधार पर कुल-08 आश्रितों को जन वितरण प्रणाली दुकान की अनुज्ञप्ति देने के प्रस्ताव को जिलाधिकारी ने किया अनुमोदित।

rktvnews

भोजपुर:रविवार को भी खुलेंगे विद्युत विभाग के राजस्व संग्रहण काउंटर ,कर सकतें हैं विपत्रों का भुगतान।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात में मूंगफली की खरीद 6 दिन और कर्नाटक में 25 दिन बढ़ाने को मंजूरी दी।

rktvnews

बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के रोड-मैप पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भोजपुर के 7 तीरंदाज चयनित।

rktvnews

Leave a Comment