RK TV News
खबरें
Breaking News

फौजी के श्राद्ध कर्म में श्रद्धांजलि देने पहुंचे जाप नेता रघुपति यादव।

आरा/ भोजपुर (अनिल सिंह) 12 मार्च कल दिनांक 11मार्च को बड़हरा विधानसभा के पैगा गांव निवासी फौजी स्वर्गीय मनलाल पासवान जी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के रघुपति यादव । रघुपति यादव ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया और कहा कि मनलाल पासवान एक ईमानदार फौजी थे और सेवा काल में प्राकृतिक मृत्यु हुई है अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत थे मगर तबीयत खराब होने की वजह से अपने घर आए थे तभी आरा में इलाज के दरमियान उनकी मृत्यु हो गई। इसलिए विभाग से और सरकार से मै मांग करता हूं कि इन को शहीद का दर्जा प्राप्त हो, और अपने पीछे छोड़ गए परिवार को मुआवजा और नौकरी प्रदान करें। चुकी इन्होंने देश की सेवा की है तो अब सरकार की भी जिम्मेदारी और जवाबदेही है की इनके परिवार की देखभाल करें। साथ ही उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी की।

Related posts

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम 05 जुलाई तक विस्तारित:दुर्गा राज

rktvnews

देवघर: वाहनों पर नियमों के उल्लंघन पर किए गए जुर्माने की वसूली हेतु 24 और 25 सितम्बर को जिले के सभी थानों में विशेष शिविर होगी आयोजित।

rktvnews

बागपत:किसान दिवस बैठक में जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश।

rktvnews

शमां जलने के बाद..! : अजय गुप्ता अज्ञानी

rktvnews

पार्किंसंस रोग से जूझते हुए सृजित हुए ‘पुष्कर के उद्गार’।

rktvnews

Leave a Comment