RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: मुख्यमंत्री आवास योजना मे नाम जोड़ने संबंधी धांधली को ले क्यामुद्दीन अंसारी ने की बीडीओ से मुलाकात।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 जनवरी।आज भाकपा माले के एक प्रतिनिधि मंडल ने आरा प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात की तथा मुख्यमंत्री आवास योजना मे नाम जोड़ने मे हो रही कथित भारी पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत की एवं आवास योजना मे नाम जोड़ने मे हो रही धांधली पर रोक लगाने की मांग की।
ज्ञात हो कि 10 मार्च 2025 तक मुख्यमंत्री आवास योजना मे नाम जोड़ने का कार्य चलेगा।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा की आवास योजना मे नाम जोड़ने मे जॉब कार्ड की अनिवार्यता को हटा देना चाहिए।भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने बीडीओ से आग्रह करते हुए पंचायत सेवक, आवास सहायक व विकास मित्र के टीम से सर्वे करा कर नाम जोड़ने की बात कही।
भाकपा माले नेता ने कहा कि झोपड़ी नुमा घर,मिट्टी का घर व खपड़ैल मकान वाले किसी भी गरीब का नाम मुख्यमंत्री आवास योजना मे नहीं छुटना चाहिए।
श्री अंसारी ने आरोप लगाया की धनवानों और भूपतियों का नाम धड़ले से चढाया जा रहा है इस पर रोक लगाई जाय।
प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल मे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, बी.डी.सी.सदस्य जनार्दन गोंड़, व युवा राजद नेता विजय यादव शामिल थे।

Related posts

छत्तीसगढ़: तिलहन फसलों को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड एवं साहू समाज की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सरैयाहाट निरीक्षण के दौरान किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारीडीह का निरीक्षण।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने ठोस ईंधन आधारित डक्टेड रैमजेट तकनीक का सफल परीक्षण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

rktvnews

पटना:मुझे तोड़ लेना वनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक—-

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने सामान्य/विधि/उच्च न्यायालय/मानवाधिकार से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री ने दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में घायल बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पिता से बात कर उनके इलाज से संबंधित ली पूरी जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment