RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पूर्वी सिंहभूम:नगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी,छापेमारी में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)21 फरवरी।नगर निकाय चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी द्वारा उत्पाद विभाग को अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में दो अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। दिनांक 21-02-2026 को विशेष योजना के तहत बोड़ाम थाना अंतर्गत ग्राम लावजोड़ा में विक्रम महतो के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल राज्य में बिक्री हेतु अनुमत विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब एवं बीयर का अवैध भंडारण पाया गया। कुल 33.420 लीटर अवैध विदेशी शराब तथा 9.100 लीटर बीयर बरामद की गई। छापेमारी दल की सतर्कता से अभियुक्त के फरार होने की योजना विफल कर उसे घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इसके पूर्व दिनांक 20-02-2026 को सटीक आसूचना के आधार पर जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटे बागबेड़ा थाना अंतर्गत बागबेड़ा पश्चिम, जटाझुपड़ी में मुनमुन दास के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 09 पेटियों एवं 01 छोटे बोरे में रखी विभिन्न ब्रांडों की कुल 80.280 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सादे पोशाक में दो सदस्यीय टीम को पहले भेजकर प्रयास किया गया, किन्तु घर के मुख्य द्वार पर ताला बंद होने तथा स्थानीय लोगों के असहयोग के कारण अभियुक्त छत के रास्ते फरार हो गया। अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) एवं 55 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है तथा उसकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब के भंडारण एवं वितरण को रोकने के लिए सतत निगरानी एवं अभियान जारी रहेगा।

Related posts

दरभंगा:मंत्री के कर कमलों से दिव्यांगजनों को प्रदान किया गया बैटरी चालित ट्राई साइकिल।

rktvnews

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया।

rktvnews

मध्य एशिया का नया वित्तीय केंद्र तमची एसएफआईटी ने अपना पहला व्यापार केंद्र खोला।

rktvnews

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में पर्यावरण-अनुकूल दिवाली उत्सव पर जोर।

rktvnews

उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं उच्च शिक्षा संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

आईपीएफ के संस्थापक महासचिव और भाकपा-माले केंद्रीय कंट्रोल कमिशन के पूर्व चेयरमैन दिग्गज नेता का• राजाराम का निधन!जिला कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment