RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

माले कार्यकर्ताओं ने उदवंतनगर अंचलाधिकारी और गजरजगंज थाना प्रभारी सहित थाने का किया घेराव।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,15अप्रैल।आज उद्वंतनगर अंचलाधिकारी , थाना प्रभारी गजराजगंज सहित थाने का माले कार्यकर्ताओं ने किया घेराव। इस घेराव की जानकारी देते हुए माले कार्यकर्ताओं ने बताया की उदवंतनगर प्रखंड के छोटकी सासाराम के सरैया गांव में लगभग 40-50 वर्षो से बसे 60 परिवारों जिसमे बिंद, तुरहा एवं साव जाति के लोग है जिन्हे भाजपा नेताओं के इशारे पर उच्च न्यायालय का हवाला देकर बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना उजाड़ने के खिलाफ गुस्साए सैकड़ो पीड़ितों के समर्थन में ये घेराव किया गया।घेराव का नेतृत्व माले के युवा नेता अभय सिंह ने कहा की हमारी जनता समर्थित जायज न्यायिक मांगों के सामने अधिकारियों को झुकना पड़ा और एक माह के अंदर सभी पीड़ित परिवारों 5-5 डिसमिल जमीन मुहैया कराने के लिखित आश्वासन उपरांत घेराव को समाप्त किया गया।जिसे उन्होंने जनता के आंदोलन की ऐतिहासिक जीत की संज्ञा दी।घेराव में नेतृत्वकर्ता अभय सिंह के अलावा हरिभजन चौधरी, कयामुद्दीन,नारद बिंद,खिरमोहन बिंद,विक्रम बिंद,श्री राम बिंद, अनिल बिंद,नागेंद्र बिंद,आदि सहित महिलाएं भी शामिल थी।

Related posts

मध्यप्रदेश:पुलिस ने नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का पराक्रम दिखाया- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

26 मार्च को मनाई जायेगी होली,होलिका दहन आज रात्रि 10.28 के बाद।

rktvnews

शिवहर:PK ने बाढ़ के हवाई निरीक्षण पर CM नीतीश को घेरा, बोले- 20 साल से हेलीकॉप्टर से निरीक्षण कर रहे हैं, 3 महीने बाद जनता निरीक्षण का रिपोर्ट जारी कर इनको घर भेज देगी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस।

rktvnews

प्यार करने वालों का धर्म अलग होने से उनके रिश्ते को नहीं दे सकते ‘लव जिहाद’ का एंगल: बॉम्बे हाईकोर्ट।

rktvnews

“अभियान पवित्र काशी ” के लिए अब जादूगर करेंगे जनमत तैयार!महिला जादूगर अपने 500 मैजिक शो के माध्यम से बताएगी काशी की महत्ता।

rktvnews

Leave a Comment