RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: गजियापुर में 18 फरवरी से शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 फरवरी।भोजपुर के बड़हरा प्रखंड स्थित गजियापुर में जियर स्वामी महाराज की प्रेरणा से शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा शास्त्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान योग महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस यज्ञ में दूर-दूर से बड़े-बड़े साधु संत एवं महात्माओं का आगमन होने जा रहा है जो बड़ा ही भव्य एवं आकर्षण का केंद्र बनने वाला है इस श्रद्धा भक्ति में सारे गजियापुर सहित प्रखंड के सभी भक्तगणों में खुशी की लहर देखी जा रही है। जियर स्वामी जी महाराज के आगमन को लेकर सारे गांव वाले तैयारी में जुटे हुए हैं। यह यज्ञ 18 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक होने वाला है जिसमें 18 फरवरी को जल यात्रा साथ ही शाम 4:00 बजे श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी किया गया है 19 फरवरी को यज्ञ मंडप प्रवेश पूजन हवन का भी तैयारी किया गया है। 20 फरवरी को शिव परिवार प्रतिमा का ग्राम भ्रमण एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा 23 को पूर्णहुति एवं भंडारा का आयोजन किया गया है ।आयोजन को सफल बनाने में श्रद्धालु भक्तगण और ग्रामीण वासी जी जान से लगे हुए हैं। महायज्ञ के आयोजन कर्ता संजीव कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पूर्व मुखिया ,रोहित कुमार सिंह ,अरुण कुमार सिंह ,राजेंद्र प्रसाद ,राम ईश्वर पंडित एवं श्रद्धा सिंह आदि हैं।

Related posts

भोपाल:103 वर्ष की शतायु मतदाता ने घर से किया मतदान, होम वोटिंग की सुविधा मिलने पर आयोग को दिया धन्यवाद।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति कि बैठक।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिले के 50 प्रतिशत मतदान केंद्र रहेंगे कैमरे की नजर में, 744 मतदान केंद्रों पर होगी लाइव वेब-कास्टिंग।

rktvnews

चतरा:विधि व्यवस्था बिगाड़नेवालों व कानून को हाथ में लेनेवालो पर होगी सख्त से सख्त कार्रवाई।

rktvnews

दरभंगा:08 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र पाया गया विधिमान्य।

rktvnews

10अप्रैल,कोविड-19 अपडेट

rktvnews

Leave a Comment