RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

दुमका:आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन रहीं रंभा मेहता।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)13 मई।दुमका जिले के दुमका प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुरवा, पंचायत बेहराबांक, आसनोल क्लस्टर की निवासी रंभा मेहता आज ग्रामीण महिला उद्यमिता की प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं। वैश्वनी आजीविका सखी मंडल से जुड़ी रंभा मेहता ने अपनी मेहनत, लगन एवं आत्मविश्वास के बल पर हल्दी पाउडर उत्पादन के क्षेत्र में सफलता हासिल कर आत्मनिर्भरता की नई राह बनाई है।
फरवरी 2026 में उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से हल्दी पाउडर उत्पादन कार्य की शुरुआत की। प्रारंभिक दौर में उनके पास सीमित संसाधन और व्यवसाय संचालन के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपने सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) अंतर्गत गठित सामुदायिक संस्थान — संकुल स्तरीय संगठन द्वारा CIF के तहत प्रदान की गई ₹50,000 की वित्तीय सहायता उनके उद्यम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई। इस सहयोग से उन्होंने कच्चे माल की खरीद, प्रसंस्करण इकाई की व्यवस्था एवं उत्पाद की बेहतर पैकेजिंग की शुरुआत की।
गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने उत्पाद के लिए FSSAI Registration No. 21126196000028 भी प्राप्त किया। इससे उनके उत्पाद को स्थानीय बाजार में विश्वसनीयता मिली और ग्राहकों का भरोसा लगातार बढ़ता गया। धीरे-धीरे उनका उत्पाद स्थानीय बाजारों में अपनी पहचान बनाने लगा।
लगातार मेहनत, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और स्थानीय स्तर पर प्रभावी विपणन के माध्यम से रंभा मेहता ने अपने छोटे प्रयास को आज एक सफल ग्रामीण उद्यम में परिवर्तित कर दिया है। वर्तमान में वह हल्दी पाउडर उत्पादन से प्रतिमाह लगभग ₹10,000 से ₹15,000 तक की नियमित आय अर्जित कर रही हैं। इस आय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है तथा बच्चों की शिक्षा एवं परिवार के भविष्य को नई दिशा मिली है।
रंभा मेहता की सफलता की यह कहानी स्वयं सहायता समूह आधारित ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के लिए किये कार्य का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनकी उपलब्धि आज क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है, जो उन्हें स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है।

Related posts

बक्सर:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जिले को दी 466 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्य में समान नागरिक संहिता राज्य स्थापना दिवस से पूर्व होगी लागू : मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने इन्वेस्ट मध्यप्रदेश रोड-शो में जीसीसी पर राउंड-टेबल मीटिंग में उद्योगपतियों से किया संवाद।

rktvnews

माघ पूर्णिमा स्नान के बाद रातभर चला सफाई अभियान, स्वच्छ और सुंदर हुए संगम घाट।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment