RKTVNEWS/पटना (बिहार) 22 मई। काराकाट लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी चुनावी रणनीति तय करने वाले भोजपुरी के स्टार पवन सिंह को आज उन्ही की पार्टी जिसके वो प्रदेश कार्य समिति के सदस्य थे से निष्कासित कर दिया है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा पवन सिंह के निष्कासन को ले जारी पत्र में निष्कासन के कारणों का हवाला देते हुए लिखा गया है की उनके द्वारा एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के विरुद्ध चुनावी मैदान में उतरने से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और उनके द्वारा उठाया गया यह कदम पार्टी के अनुशासन के विरुद्ध है।
विदित हो की पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की मांग केंद्रीय मंत्री सह सांसद जो अभी आरा से लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में खड़े है ने कई दिनों पूर्व ही की थी। इसी बीच आरके सिंह उपेंद्र कुशवाहा के नामांकन में शामिल हुए और आरके सिंह के नामांकन में उपेंद्र कुशवाहा।
पवन सिंह के इस निष्कासन से यह चर्चा आम है की उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले जनसभा में नरेंद्र मोदी को अब पवन सिंह के खिलाफ बोलने में आसानी हो गई।
