RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने गोपनीय कार्यालय एवं समाहरणालय  परिसर में किया झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान, पदाधिकारी/ कर्मी/ स्कूली बच्चें एवं पुलिस विभाग के जवान रहे मौजूद।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर मूर्ति एवं विनय भारती पार्क पहुंच किया माल्यार्पण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 जनवरी।76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त रमेश घोलप ने समाहरणालय परिसर में 8 बजे झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान किया, साथ हीं पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मौके पर जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी-उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन के पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने 8 बजकर 15 मिनट पर शहिद स्मारक फांसी तालाब पहुंच माल्यार्पण किया एवं झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं 8 बजकर 25 मिनट पर पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण किया एवं 8 बजकर 30 मिनट पर रेड क्रॉस में झंडोत्तोलन किया गया।
8 बजकर 40 मिनट पर विनय भारती पार्क पहुंच उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने माल्यार्पण किया।
उक्त कार्यक्रमों के पश्चात उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत सभी वरीय पदाधिकारी मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा के लिए रवाना हुए।

Related posts

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ऊर्जा भंडारण महत्वपूर्ण कारक है:सीएमडी,इरेडा

rktvnews

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जैन कालेज में वीकेएसयू का अंतर महाविद्यालय पुरुष महिला कुश्ती प्रतियोगिता 24 – 25 का हुआ आगाज।

rktvnews

भोजपुर:सर्वांगीण विकास के लिए केवल किताबी ज्ञान ही नहीं खेल और विज्ञान को भी सम्मान देना होगा:खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

आसियान-भारत माल व्यापार समझौता संयुक्त समिति की चौथी बैठक।

rktvnews

Leave a Comment