
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अप्रैल ।महाजन टोली स्थित प्राचीन ठाकुरबाड़ी में शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल प्रसिद्ध संगीत गुरु गुरु विकास द्वारा शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर गुरु विकास ने कहा कि 25 वर्षों की यात्रा पूरी होने पर अब एक नए संकल्प के साथ संगीत साधकों को खुला मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संगत के अभाव में कई प्रतिभाएं अपनी कला को आगे नहीं बढ़ा पाती हैं, जिससे उनकी प्रतिभा कुंठित हो जाती है।ंउन्होंने कहा कि आज के दौर में गायन, वादन और नृत्य के क्षेत्र में युवा कलाकारों को लाइव संगत की कमी महसूस होती है, जिसके कारण उन्हें ट्रैक सिंगिंग या इलेक्ट्रॉनिक वाद्य यंत्रों का सहारा लेना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए उनकी ओर से निशुल्क संगत की व्यवस्था की गई है, साथ ही हर गुरुवार को कलाकारों को सांस्कृतिक मंच प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में श्रेया पांडेय, विदुषी बिमला देवी, अजीत पांडेय और माही ने प्रस्तुति दी।संयोजिका आदित्या ने बताया कि गुरु विकास के 25 वर्षों की सांगीतिक यात्रा पर एक पुस्तक भी लिखी जा रही है। स्थानीय कलाकारों मंच प्रदत्त हो रहा है जो नई दिशा देने का कार्य करेगी।
