RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि:बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व 01 अपराधकर्मी को अवैध देशी पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार अपराधी संग भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 मार्च।जिले में अपराध नियंत्रण को ले सक्रिय भोजपुर पुलिस ने किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व ही अपराधी को गिरफ्तार किया है।ज्ञात हो कि भोजपुर पुलिस को 20 मार्च बुधवार को संध्या तकरीबन 17:00 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बड़हरा थानान्तर्गत ग्राम- बड़हरा तीन मुहानी के पास 01 मोटरसाईकिल पर सवार 03 अपराधकर्मी अवैध हथियार लिये हुए हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उक्तआसूचना का सत्यापन, अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी तथा अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पु०नि० संजय कुमार, थानाध्यक्ष बड़हरा थाना के नेतृत्व में पु०अ०नि० बृज बिहारी राय बड़हरा थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-बड़हरा तिन मुहानी के पास सघन वाहन चेकिंग की गई, चेकिंग के क्रम में पुलिस की टीम को देखकर 01 मोटरसाईकिल पर सवार 03 व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिसमें से सशस्त्र बलों के द्वारा खदेड़कर 01अभियुक्त को पकड़ा गया और उसका विधिवत् तलाशी लिया गया तो उसके पास से 01 देशी पिस्टल बरामद किया गया। इस संबंध में बडहरा थाना कांड सं-143/24, दनांक-20.03.2024, धारा- 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया हैं एवं शेष अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु सघन रेड/छापामारी की जा रहीं है।
बरामदगी–
(i) देशी पिस्टल-01
(ii) अपाचे मोटर साईकिल-01

गिरफ्तारी–
(i) अजय सिंह उर्फ छोटेलाल सिंह, पे0-स्व0 पंचानन्द सिंह, सा0-पररिया, थाना-बड़हरा,जिला-भोजपुर।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘स्मृति देवीलाल सामर’ कार्यक्रम।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का सशक्त उदाहरण है: नितिन नवीन

rktvnews

राज्यपाल ने किया स्वच्छता बाईसिकल रैली का शुभारंभ!राजभवन से हरी झंडी दिखा कर रवाना।

rktvnews

बेतिया:सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण :जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित,15 विद्यार्थी अंक तालिका के अनुसार चयनित :प्राचार्य आदित्य तिवारी

rktvnews

Leave a Comment