RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:सभी लोक सेवा केंद्रों एवं लोक शिकायत निवारण केंद्रों को करें सुसज्जित, व्यवस्थाओं को बनाएं लोकोपयोगी:डीएम

RKTV NEWS/छपरा ( सारण)24 जनवरी।जिला में संचालित सभी लोक सेवा केंद्र (आरटीपीएस काउंटर) एवं लोकशिकायत निवारण केंद्र को सुगम एवं व्यवस्थित स्वरूप देकर एक साकारात्मक वातावरण बनाया जा सकता है। इसके लिये सभी संबंधित पदाधिकारी आवश्यक व्यक्तिगत पहल कर कार्रवाई करें।इस कार्य हेतु आरटीपीएस के लिये उपलब्ध कराई गई राशि का उपयोग करें।
उक्त बातें जिलाधिकारी अमन समीर ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ आहुत बैठक में कही।
इसके लिये कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिया गया। लोक सेवा केंद्र को कार्यालय के अग्र भाग में संचालित करने, उचित संकेत चिन्हों का प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा गया। काउंटर के पास अधिसूचित सेवाओं की प्रदायगी की समय सीमा, नाम निर्दिष्ट लोकसेवक, अपीलीय/पुनर्विलोकन प्राधिकार का विवरण भी प्रदर्शित करने को कहा गया। इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले के माध्यम से आवेदन के साथ जमा किये जाने वाले कागज़ातों की सूची की भी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया।
आवेदकों के लिये निर्धारित प्रतीक्षा कक्ष में पेयजल, शौचालय, पर्याप्त रोशनी, पंखा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित रखने को कहा गया। सभी कर्मी अपना पहचानपत्र धारित कर कार्य करें तथा टेबल पर भी उनका नाम प्रदर्शित हो।
लोकशिकायत निवारण केंद्र पर भी उपयुक्त साइनेज प्रदर्शित होना चाहिये। परिवाद एवं अपील हेतु विहित प्रपत्र की काउंटर पर निःशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। परिवाद लिखने की भी व्यवस्था रखने को कहा गया। प्रतीक्षा कक्ष में तमाम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
दिए गये दिशा निर्देश के अनुरूप जहाँ भी जो जो कमियां हैं उन्हें प्राथमिकता से दुरुस्त कराने को कहा गया।
बैठक में विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि जुड़े थे।

Related posts

सिवान:लोकतान्त्रिक मुल्यों की रक्षा करने वाले युवा नेता विकास यादव और सोहेल मांझी पर से फर्जी मुकदमा तत्काल वापस लो: RYA- AISA

rktvnews

पटना: नहीं रहे महान साहित्य-सेवी आचार्य निशान्त केतु,बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन अध्यक्ष ने किया शोक प्रकट।

rktvnews

हनुमानगढ़:नशा मुक्ति अवेयरनेस फोरम का गांव और वार्ड स्तर पर होगा गठन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विक्रमपुर को नये औद्योगिक क्षेत्र के रूप में किया जायेगा विकसित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना : सहाय सदन में होली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अनाथ एवं बेसहारा बच्चों की देखभाल करना ईश्वर की स्तुति करने जैसा : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment