RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा नेता जी की जयंती आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जनवरी। गुरूवार को कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा जिला अध्यक्ष मणि भूषण श्रीवास्तव के चंदवा स्थित आवास पर इनकी अध्यक्षता में
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी जयंती मनाई गई । मंच संचालन जिला सचिव सचिन सिन्हा ने किया। सचिन सिन्हा ने बताया की संवैधानिक रूप से प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू ने ध्वजारोहण किया था। लेकिन देश का प्रथम स्वतंत्रता ध्वजारोहण और पहला प्रधानमंत्री के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नौ देशों से मान्यता प्राप्त थी। इतिहास में अंकित बातों को समाज के सामने रखने की आवश्यकता है । डां. सतीश सिन्हा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने गरम दल का नेतृत्व किया और गांधी जी के कहने पर अध्यक्ष पद का त्याग कर अपनी अलग मार्ग को अपनाते हुए आजाद आजाद हिंद फौज की स्थापना कर देश की आजादी ही नहीं अपितु द्वितीय विश्व युद्ध तक में सहभागी होकर विश्व को प्रभावित किया।ऐसे महान विभूतियों से हमें शिक्षा लेनी चाहिए युवाओं को अपनी ऊर्जा को देश हित में और लक्ष्य प्राप्ति हेतु करनी चाहिए।इस अवसर पर डॉक्टर विजय गुप्ता को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान मंच ने सम्मानित किया। पत्रकार संजय शाश्वत को,खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए राममूर्ति प्रसाद को,पत्रकारिता के क्षेत्र में दीनानाथ मिश्रा, राजीव मिश्रा और जितेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया।जिला उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।
इस अवसर पर सतीश चंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर सतीश सिन्हा, अमित श्रीवास्तव, चितरंजन प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ सदन जी, सुरेंद्र प्रसाद ,डॉ विवेक राज , मनोज श्रीवास्तव ,सुरेश कुमार वर्मा ,ओमप्रकाश श्रीवास्तव , रविकांत , डी. राजन, आनंद मोहन सिन्हा, राज नन्दन,सुमन सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रायपुर : मंत्री लखन लाल देवांगन ने स्वास्थ्य कर्मियों एवं अतिथि शिक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत हुए MOU और उनकी ग्राउंडिंग (क्रियान्वयन) की प्रगति की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के विचारार्थ विषयों को स्वीकृति दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 अप्रैल 25

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

पटना में नहीं दिखा बिहार बंदी का असर।

rktvnews

Leave a Comment