RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बी एस डीएवी में धूम-धाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह।

हमे अपने बच्चों में हो रहे व्यावहारिक बदलाओं का भी रखना होगा ध्यान : प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 जनवरी।आज 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रधानाचार्या ने के परिसर में उपस्थित अतिथियों, बच्चों और उनके अभिभावकों को आदि को 77वें गणतंत्र की बधाई दी तत्पश्चात क्रीड़ा शिक्षकों के निर्देशन में विद्यालय के ‘स्काउट्स एण्ड गाइड्स’ की टुकड़ी ने परेड के साथ झंडे को सलामी दी।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या ने भारतीय संविधान की गरिमा और उसके आदर्शों तथा नागरिक कर्त्तव्यों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर के अनुरूप हमें अपने बच्चों के व्यावहारिक बदलाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सोशल मीडिया और तरह-तरह के आभासी प्रभाव में हमारे बच्चे हम से दूर होते जा रहे हैं। जरूरत है कि हम उनके बदलाव को एक सकारात्मक दिशा दें। अनुशासन, परोपकार, बंधुत्व व सामाजिक-पारिवारिक कर्तव्यों व नैतिक मूल्यों के लिए एक समुचित परिवेश का निर्माण करना न सिर्फ विद्यालय का बल्कि परिजनों का भी एक साझा दायित्व है। हमारा संविधान संपूर्णता में नागरिक मूल्यों की तभी रक्षा कर पाएगा जब हम अपने बच्चों को उस ओर अग्रसर करेंगे। जो संविधान हमें अधिकार प्रदान करता है, वहीं हमें कर्तव्य की प्रेरणा भी देता है। इसके साथ ही प्रधानाचार्या ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र की उपलब्धियों से भी परिजनों को अवगत कराया। भव्य मंच तब और गौरवशाली हो उठा जब ‘डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स’ में योगा टीम के स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रमाण-पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने शिक्षा, सेवा और संस्कार के उद्देश्यों को पूरा करने के प्रति अपने संकल्पों को दुहराया।
इस दौरान मंच से बच्चों ने भी हिंदी, संस्कृत तथा अंग्रेजी में भाषण दिए। फिर शुरु हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला। छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में अपने राष्ट्र नायकों व शहीदों के स्वांग का प्रदर्शन किया। कक्षा छठी व सातवीं के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़के एक नृत्य तथा गीत-संगीत का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपने गीत नाटिकाओं में देश के वीर सैनिकों की राष्ट्रभक्ति, प्रेम, संघर्ष, त्याग व बलिदान को कई देशभक्ति गीतों के साथ प्रस्तुत किया। उन्हें खूब प्रशंसा मिली। शिक्षिका  सुनीता द्विवेदी के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कुशल संचालकन सातवीं कक्षा के छात्र क्षितिज प्रियदर्शी तथा छात्रा मान्या मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। अंत में परिसर में उपस्थित सभी अतिथियों, बच्चों, परिजनों आदि के प्रति वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
सभी शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

राँची:Go, Grow, Glow Food है जरूरी महिलाओं के लिए : आहार विशेषज्ञ, डॉ अनामिका

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

छपरा शहर के जल निकासी व्यवस्था के सृद्धढ़ीकरण हेतु बैठक का हुआ आयोजन।

rktvnews

देवघर:आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैडेटों से बदलते समय के साथ अपने कौशल को बढ़ाने का आग्रह किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने सिमरिया प्रखण्ड में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया औचक निरीक्षण!नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल करने हेतु दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment