RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने संजरपुर कैड़वा के वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण।

सरकार द्वारा अनुदानित कैड़वा के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को न हो कोई समस्या, मूलभूत सुविधाएं कराई जाएं उपलब्ध।

जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)23 जनवरी।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित वृद्धाश्रम संजरपुर कैड़वा का आज निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में 44 वृद्धजन उपस्थित मिले और वृद्ध जनों ने बताया कि खाना व नाश्ता समय से मिलता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धाश्रम में प्रकाश व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए तथा ठंड के दृष्टिगत प्रत्येक कमरे में पर्याप्त मात्रा में हीटर रखे जाए। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाए तथा वृद्धजनों की नियमित बीपी, शुगर, नेत्र परीक्षण आदि जांच होती रहनी चाहिए।
जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी/उप जिलाधिकारी बड़ौत एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्धारित किया कि समय-समय पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण करते हुए सुनिश्चित करें कि वृद्धजनों को केंद्र पर किसी प्रकार के असुविधा न हो।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, सीएमओ डॉक्टर तीरथ लाल, एसडीएम मनीष यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, खंड विकास अधिकारी ज्योति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम की उपस्थिति में प्लस टू ज़िला स्कूल में प्रजाईडिंग ऑफिसर/ पीठासीन अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

देश भर में पीएनजी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम।

rktvnews

भोजपुर:बरामद भारी मात्रा में शराब विनष्ट।

rktvnews

उत्तराखंड: उत्तराखंड सचिवालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने की शिरकत।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र की शोभा बढ़ाई और प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

एपस्टीन का काला जाल: मोदी के नाम पर वैश्विक साजिश?

rktvnews

Leave a Comment