
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 अक्टूबर। आज जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं उप विकास आयुक्त डॉ अनुपमा सिंह के द्वारा पीरो प्रखंड/अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कर्मचारियों की सेवापुस्तिका,अनुक्रमणिका पंजी, आगत पंजी, निर्गत पंजी का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी पीरों से अतिक्रमण संबंधित जानकारी ली ।साथ ही उन्हें आधार सीडिंग एवं परिमार्जन में भी तेजी लाने को कहा।
प्रखण्ड कार्यालय निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी को विधिवत कार्यालय प्रबंधन हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पीरों का भी औचक निरीक्षण किया गया, जिसमे मुख्यतः नियोजन, OPD का भ्रमण किया गया एवं मरीजों से फीडबैक लिया गया। जिलापदाधिकारी को सभी मरीजों के द्वारा बेहतर सुविधा दिए जाने की बात कही गई।
निरीक्षण में जिलाधिकारी द्वारा जीविका भवन, पशु -चिकित्सालय, स्टेडियम, तालाब, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर एवं WPU में बने कार्बनिक खाद्य का भी निरीक्षण किया गया।
