RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)23 जनवरी।जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियोजन प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने माफिया और आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाने और उनकी प्रभावी पैरवी करते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होनें अधिकारियों से कहा कि वे मामलों की गहनता से निगरानी करें और दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं।
उन्होंने कहा मुकदमों में प्रभावी तरीके से पैरवी की जाए महिलाओं से संबंधित जो मुकदमे हैं जैसे हत्या ,अपहरण, बलात्कार, गैंगस्टर मामलों में जैसी घटनाओं में सजा कराई जाए।
माननीय उच्च न्यायालय की एक्शन प्लान की फाइलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा ,अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन शिव प्रकाश सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:सरकार का तुगलकी फरमान नामंजूर: चितरंजन

rktvnews

विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के पांचवें दिन बिहार के किसानों से मिले शिवराज सिंह चौहान।

rktvnews

आरा शहरी फीडर संख्या-3 से छः घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

गिरीडीह: जनगणना को ले की गई प्रेस वार्ता।

rktvnews

लॉटरी वितरकों द्वारा कर चोरी।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग के निदेशक ने शिष्टाचार भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment