RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एनडीए गठबंधन के सभी दलों के मुख्य प्रदेश प्रवक्ताओ द्वारा प्रेस वार्ता कर दिखाई गई एकजुटता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 जनवरी।गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलों के मुख्य प्रदेश वक्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की गई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल,जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नवल शर्मा, लोजपा रामविलास पासवान के प्रवक्ता राजेश भट्ट,रालोमो प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती और हम के प्रदेश प्रवक्ता शकील हासमी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर आगामी 27 जनवरी को भोजपुर जिला मे होनेवाले एनडीए सम्मेलन की जानकारी दी।
भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि 27 जनवरी को आरा मे एनडीए सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।उक्त सम्मेलन मे एनडीए के पाँचो दलो के प्रदेश अध्यक्षो की उपस्थिति रहेगा।पूरे भोजपुर जिला से पाँचो दलो के बूथ से प्रदेश स्तर तक के कार्यकताओ का जमावड़ा होगा। उक्त सम्मेलन के माध्यम से एनडीए अपनी एकजुटता दिखाएगा। उक्त सम्मेलन मे कार्यकताओ को 2025 विधानसभा चुनाव मे 225 सीट जीतने के लक्ष्य का मुलमंत्र दिया जाएगा। उक्त दिन हम सभी एकजुटता प्रदर्शित कर रहे है।आज हम एकजुट है,वही दूसरी ओर महागठबंधन बिखर गया है। उस गठबंधन मे कोई नही है।सभी अपना-अपना अलाप रहे हैँ। जब महागठबंधन एकजुट था तब एनडीए लोकसभा चुनाव मे तीस सीट जीती थी और विधानसभा मे जीत 176 सीट का हुआ था।
उन्होने भोजपुर में हुए विकास के बारे मे बताते हुए कहा कि बिहार के सभी जिलो मे सुशासन सरकार द्वारा विकास किया गया है।
भोजपुर जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 110933 लाभार्थियों को पक्का घर मिला है भोजपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 2995 लाभार्थियों को पक्का घर मिला है भोजपुर जिला में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 355087 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित हुई है। भोजपुर जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 441085 लाभार्थियों को लाभ हुआ है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 384358 लाभार्थियों को स्वच्छ पानी पीने के लिए नल का कनेक्शन मिला है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 174262 लाभार्थियों को एलपीजी गैस का भी कनेक्शन मिला है। इसी प्रकार भोजपुर जिले के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत एक लाख 71006 किसानों को लाभ मिला है। एन एच 84 भोजपुर बक्सर फोरलेन सड़क का निर्माण जिसकी लंबाई 48 किलोमीटर और लागत 1728 करोड़ रुपया है इसमें भोजपुर जिला को लाभ प्राप्त होगा। आरा में वीर कुंवर सिंह रमना मैदान के जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य एनटीपीसी को द्वारा किया गया जो 12:30 करोड रुपए की लागत से चार चरणों में पूरा किया गया इसी प्रकार पटना मुख्य मार्ग से सटे धरहरा से लख तक ढाई किलोमीटर नहर का 14 करोड़ के लागत से लाइनिंग एवं सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है जिससे भोजपुर जिला के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। आरा पावर ग्रिड से 200 मेगावाट के ट्रांसफार्मर का शिलान्यास एवं इस ट्रांसफार्मर के शुरू होने के बाद भोजपुर जिला के साथ-साथ पुलिस शाहबाद को बिजली व्यवस्था दुरुस्त हुई है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव मे राजद और काँग्रेस को चार सीटे मिली,जो उनके अंतिम यात्रा है।अब वे चुनाव लड़ने के लायक भी नही रहेंगे।
वहीं जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नवल शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में विकास का राज है।विपक्ष लाख कर ले,लेकिन विकास पर कोई अंगुली नही उठा सकता। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के विकास कार्य देश और बिहार को आगे ले जाने वाला है। 2005 के पहले का बिहार और उसके बाद का बिहार में बहुत अंतर है।2005 से पहले वाले बिहार की छवी से बाहर निकालने मे हम सभी का बहुत मेहनत लगा है और फिर से वह बिहार नही बनने देंगे।हम एकजुट है और एकजुटता से बिहार में चुनाव लड़ कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। आरा के स्थिति के बारे मे भी सबको पता है। 1990 से 2005 तक के स्थिति को लोग भूले नही होंगे।उस समय किस प्रकार चारो तरफ अराजकता, भय और भ्रष्टाचार का माहौल था।आज वहीं आरा विकास की गाथा लिख रहा है। पूरे बिहार मे सुशासन का राज है।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने एनडीए के संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार बिहार के चौमुखी विकास को लेकर कृत संकल्पित है विगत उपचुनाव में हम समन्वय के साथ लड़े और चार की चारों सीटों पर एनडीए की भारी मतों से विजय हासिल हुई आगामी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार में 225 का जो लक्ष्य रखा है हम प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय के साथ चुनाव में उतरेंगे और 2025 में एनडीए 225 के लक्ष्य को हासिल करेगी डॉ राजेश भट्ट ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन का नामोनिशान नहीं है यह बात स्वयं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा है दिल्ली के चुनाव में आमने-सामने की लड़ाई यह बताता है की इंडिया गठबंधन में सिर्फ फटा हुआ किस कदर बढ़ा हुआ है ऐसे में बिहार के विकास को लेकर तेजी से बढ़ रही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की दूरदर्शी सोच और प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सात निश्चय के साथ बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के विजन के साथ लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पूरी मजबूती के साथ एनडीए के साथ खड़ी है पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान जी का सपना था कि समाज के अंतिम पायदान के लोगों का सर्वांगीण विकास कैसे हो और वह मुख्य धारा से कैसे जुड़े इसी सोच के साथ एनडीए आगे बढ़ रही है डॉ राजेश भट्ट ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि एक एक और महागठबंधन परिवार और भ्रष्टाचार से बाहर नहीं हो पा रही है वहीं एनडीए की सरकार बिहार के हर परिवार के समेकित और समावेशी विकास को लेकर प्रतिबद्ध है I डॉ भट्ट ने कहा कि 2025 चुनाव में भोजपुर महागठबंधन से मुक्त हो जाएगा और भोजपुर एनडीएमय होगा।
हम पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शकील हाशमी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि एनडीए पूरी एकजुटता के साथ मजबुत है।हमने विधानसभा के उपचुनाव मे अपनी एकजुटता और समन्यव से सभी चार सीटे जीती और 2025 चुनाव के 225 के लक्ष्य को भी अपनी एकजुटता और समन्वय से पार कर एनडीए का सरकार बनाएँगे।हमारे नेता जीतनराम मांझी जी का सपना बिहार को विकसित करने का अवश्य पूरा होगा।हम अपनी शक्ति का एहसास 27 जनवरी को कराएँगे।
एनडीए संयुक्त प्रेस वार्ता में आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,पाँचो दल के जिलाध्यक्ष,भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार स़िह आदि शामिल थे।

Related posts

खुसरोबाग में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए तैयार है होल्डिंग एरिया।

rktvnews

भोजपुर: वन महोत्सव सप्ताह अंतर्गत महिला कॉलेज में किया गया पौधारोपण।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डुम्बूर में 450 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘माताबारी पर्यटन सर्किट’ की आधारशिला रखी।

rktvnews

हरियाणा:CET की डेट एक्सटेंशन का दिखावा,महज 48 घण्टे बढे,कौन जिम्मेदार है इस टॉर्चर के लिए?

rktvnews

भोजपुर:बी एस डीएवी में संचालित शिक्षण संवर्धन कार्यशाला में शिक्षण विधियों और संसाधनों के निर्माण पर बल दिया गया।

rktvnews

Leave a Comment