RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

राजा परीक्षित ने कलयुग को आने से रोका था:राधा मोहन महाराज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मई।तरारी प्रखंड के जेठवार भट्ट में माँ बरेजी मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर माँ बरेजी ट्रस्ट द्वारा आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रीमद जगदगुरू निम्बकाचार्य पीठाधीश्वर स्वयंभू श्री राधा मोहन शरण देवचार्य जी महाराज ने बुधवार की कथा का प्रारम्भ योग शब्दों से किया। परम पूज्य श्री महाराज ने कहा कि जब कलयुग प्रवेश कर रहा था तब राजा परीक्षित ने कलयुग को आने से रोका।फिर भी कलयुग ने कुछ जगह मांगी।
उन जगहों की व्याख्या करते हुए परम पूज्य गुरुदेव ने उन कथाओं की विस्तार पूर्वक व्याख्या की।उन्होंने बताया कि किस प्रकार से परीक्षित का कुछ श्राप लगा।देवचार्य जी महाराज ने 18 पुराणों के श्लोकों के बारे में बताया। इसके साथ ही सुखदेव चरित्र भीष्म चरित्र आदि का श्रवण कराया. सुबह से दोपहर तक यज्ञ कुंड की परिक्रमा के लिए श्रद्धांलूओ की लाइन लगी रही. माँ बरेजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मथुरा वृन्दावन से आये रासलीला मण्डली ने श्रद्धांलूओ का मन मोह लिया।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पुरोषोत्तम भट्ट ने बताया की वैदिक मन्त्रोंचरण, भागवत कथा, रासलीला आदि अध्यात्म से प्राकृतिक और आत्मिक शुद्धि होती हैं।. जेठवार भट्ट पंचायत के मुखिया एवं आयोजन समिति के वरीय सदस्य युवा नेता मुन्ना कुमार ने कहा कि यज्ञ स्थान पर किसी श्रद्धांलू को कोई परेशानी न हो इस बात के लिए पंचायत परिवार व यज्ञ समिति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।. इस अवसर पर राहुल राय ,संतोष राय, वेद प्रकाश राय, जितेंद्र राय, सत्येन्द्र राय,राकेश राय, अमन राय,पिंटू राय,बोलबम राय, बोलबम राय, संतोष राय, मुकेश यादव, मुन्ना यादव, सुधीर यादव, कमलेश यादव आदि युवा स्वयमसेवी श्रद्धांलूओं की सेवा में तत्पर दिखे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने विश्व खाद्य भारत 2025 के चौथे आयोजन का उद्घाटन किया।

rktvnews

29 अप्रैल को 03-पूर्वी चंपारण एवं 04-शिवहर लोकसभा निर्वाचन के लिए जारी होगी अधिसूचना।

rktvnews

आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के लिए एनडीएमए और बीएसडीएमए मिलकर करेंगे कार्य।

rktvnews

54वें इफ्फी में आयोजित ‘75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो’ में ‘ओड’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छपरा आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के विभिन्न स्टेक होल्डर्स की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री द्वारा विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

Leave a Comment