RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक।

RKTV NEWS/सारण(छपरा )16 मार्च।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की घोषणा के उपरांत आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमन समीर ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमिटी की बैठक की।
विभिन्न दलों के उपस्थित सदस्यों को निर्वाचन की घोषणा के साथ ही प्रभावी आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें संपत्ति विरूपण अधिनियम के प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। चुनाव प्रचार से संबंधित सभा के आयोजन हेतु जिला में पूर्व से ही 72 स्थलों को चिन्हित किया गया है जिसे सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा किया गया है।
चुनाव प्रचार से संबंधित पम्पलेट आदि के मुद्रण से संबंधित प्रावधानों के बारे में भी बताया गया।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष/प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:जिला स्तरीय परामर्श समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

सारण:नंदलाल सिंह महाविद्यालय में “छात्र प्रेरक कार्यक्रम” आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

छठे चरण में 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान।

rktvnews

लखीसराय: जीविका दीदियों की आकांक्षाओं को लगे पर,मुख्यमंत्री की घोषणा से हर्ष का माहौल।

rktvnews

कैथाप्रम दामोदरन नंबूदरी प्रतिष्ठित हरिवरसनम पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment