RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नई आशा के सेतु केन्द्र के महादलित बच्चे-बच्चियों के बीच स्वेटर का वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जनवरी।भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अनाइठ मध्य विद्यालय में नई आशा के सेतु केन्द्र के महादलित बच्चे-बच्चियों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्टेट बैंक सिर्फ जमा, ऋण और बीमा आदि के क्षेत्रों में ही कार्य नहीं करती बल्कि अन्य सामाजिक सेवाओं में भी बढ़-कर कर भागीदारी निभाती है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से बड़ा नहीं होता। वह अपने प्रयास और सोच से बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि मैं भी बोरा पर बैठकर अपनी पढ़ाई की शुरूआत किया था, आज आपके सामने हूॅ। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को भी भविष्य में हर संभव सहयोग की बातें कहीं। एसबीआई पकड़ी शाखा के वरीय प्रबंधक रजनीकांत मिश्रा ने बैंक के विभिन्न गतिविधियों की चर्चा करते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं से एसबीआई द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। अध्यक्षता करते हुए समाजसेर्वी इं बबन सिंह ने कहा कि बैंक द्वारा महादलित बच्चों के बीच जाड़े में वस्त्र उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से विद्यालय आने तथा घर पर भी पढ़ने की बातें कहीं। ईं श्री सिंह ने उपस्थित अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय से साफ-सफाई के साथ विद्यालय भेजें। दुनिया में सबसे बड़ी ताकत शिक्षा में ही है। कार्यक्रम का संचालन डाॅ भीम सिंह भवेश एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी ने कियां मौके पर वरीय शिक्षक प्रमोद कुमार, कुमार अरविंद सिंह, नई आशा के जिला समन्वयक कुंदन कुमार, मानस कुमार एवं अमन कुमार आदि थे।

Related posts

बागपत:उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति, वर्ष 2024-25 की प्रथम उप समिति ने आश्वासनों की समीक्षा की।

rktvnews

जेडीयू नेताओं ने थामा रालोजद का दामन।

rktvnews

बिहार में माफिया राज का बोलबाला:-दुर्गाराज

rktvnews

उज्जैन:जनसमस्याओं के निराकरण को मूर्तरूप दिया जायेगा :कलेक्टर

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन समर्थित आरा विधानसभा क्षेत्र से भाकपा-माले उम्मीद्वार क्यामुद्दीन अंसारी ने किया नामांकन दाखिल।

rktvnews

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

Leave a Comment