RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण हेतु गठित संसदीय समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री एवं संसदीय समिति के बीच एससी एवं एसटी के विकास हेतु चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं समेत कई विषयों/मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य को मिलकर करना होगा कार्य : हेमन्त सोरेन

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)17 जनवरी।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के अध्ययन भ्रमण पर आए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण हेतु गठित सात सदस्यीय संसदीय समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले इस संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य डॉ फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ सदस्य डॉ मल्लू रवि (लोकसभा सांसद), वीडी राम (लोकसभा सांसद, पलामू), प्रतिमा मंडल (लोकसभा सांसद), रवांग्वरा नारज़ारी
(राज्यसभा सांसद), फूलो देवी नेताम (राज्यसभा सांसद) और देवेन्द्र प्रताप सिंह (राज्यसभा सांसद) शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं संसदीय समिति के बीच अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं समेत कई विषयों/मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

एससी-एसटी के उत्थान और विकास के लिए मिलकर कार्य करना होगा

मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान और विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मिलकर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जहाँ अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति की एक बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन प्रगति के रास्ते पर उन्हें जितना आगे आना चाहिए, उसमें कहीं ना कहीं पीछे रह गए हैं। ऐसे मे विकास में उनकी भागीदारी मजबूत करने के लिए ठोस नीति बनाकर उसे योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना होगा ताकि उन्हें सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य करती आ रही है और उसके सकारात्मक परिणाम लगातार देखने को मिल रहे हैं। हमारी सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है और विजन डाक्यूमेंट तथा रोड मैप तैयार कर आगे कई और ठोस कदम उठाने जा रही है।
मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात करने वाले संसदीय समिति के सचिव एवं एडिशनल सेक्रेटरी डी आर शेखर, डिप्टी सेक्रेटरी मोहन अरुमाला, अंडर सेक्रेटरी एन टूथांग,जॉइंट डायरेक्टर टीआरएस गोस्वामी तथा कमिटी अफसर पूजा किर्थवाल भी शामिल थे।

Related posts

एपीडा ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को भारतीय अनार की समुद्री खेप भेजी।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन,पंचायत स्तरीय शिविर में 13154 आवेदन प्राप्त हुए!5204 आवेदनों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट-2024, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने उद्यमियों से किया संवाद

rktvnews

एनडब्ल्यूडीए सोसायटी की 38वीं वार्षिक आम बैठक और नदियों को जोड़ने के लिए विशेष समिति (एससीआईएलआर) की 22वीं बैठक का नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:सहकार भारती के माध्यम से आम लोगों का जीवन स्तर समृद्ध बनाने मे समर्पित:महामंत्री रामदयाल सिंह

rktvnews

बक्सर:राजपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन ने किया सामग्री कोषांग का निरीक्षण ।

rktvnews

Leave a Comment