RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

संदेश के बागा के किसानो द्वारा नहर मे पानी देने के लिए दिए गए धरना के बाद भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिल कराया समस्या का निदान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 जुलाई।आज भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार से मिलकर संदेश प्रखंड के बागा मे धान की रोपनी के लिए नहर की सफाई और पानी छोड़ने के लिए अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने भाजपा प्रतिनिधि मंडल के अनुरोध को स्वीकार करते हुए अधीक्षण अभियंता को आदेश देते हुए कहा कि दो पोकलेन और जेसीबी मशीन ले जाकर अतिशीघ्र नहर की सफाई कराकर पानी पहुंचाने का कार्य करे। भाजपा प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधिकारी महोदय के तुरंत कार्वाई पर प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया गया। ज्ञात हो कि संदेश प्रखंड के बागा और आस-पास के गाँवो के किसानो द्वारा नहर का अतिक्रमण और पानी के लिए धरना दिया गया था। भोजपुर जिला मे अल्पवृष्टि होने के कारण धान की रोपनी मे देरी हो रही है और साथ मे नहर मे समुचित पानी नही होने के कारण भी किसानो के सिर पर चिन्ता पकड़ा हुआ था।

जिलाधिकारी को दी बधाई।

प्रतिनिधि मंडल मे शामिल जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीडी शर्मा, संजय सिंह,निशांत सेंगर आदि ने भोजपुर जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कार मिलने पर बधाई भी दिया और जिले का नाम रौशन करने के लिए धन्यवाद किया।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार MISSION LIFE को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

सांसद आपके द्वार के तहत क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने पिरों प्रखंड सहित पंचायतों का दौरा किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों के निर्वहन में अधिक प्रभावी, पारदर्शी और दक्ष हों : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बागपत:एक देर से मिली सूचना से हुई देरी… और उसी रात बागपत में जन्मा “एक क्लिक पर जीवन बचाने” वाला ऐप

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 अगस्त 24

rktvnews

राष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के दीक्षांत समारोह में हुई शामिल।

rktvnews

Leave a Comment