RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल से केन्द्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ने की भेंट।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)17 जनवरी।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार केन्द्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेरा ने शिष्टाचार भेंट की। ब्रिगेडियर बसेरा मूल रूप से उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले के हैं और वर्तमान में केंद्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड में सचिव हैं। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को केंद्रीय सैनिक कल्याण के विभिन्न क्रिया-कलापों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ब्रिगेडियर बसेरा ने बताया कि उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में देशभर में अग्रणी राज्यों में है, और अन्य राज्यों द्वारा इन्हें अपनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा राज्यों से निरंतर समन्वय किया जाता है और केन्द्रीय योजनाओं को प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्तराखंड में सैनिक कल्याण के कार्यों की सराहना की और कहा कि यह गर्व का विषय है कि राज्य का मॉडल अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन रहा है। उन्होंने केन्द्रीय सैनिक बोर्ड में डिजिटलीकरण के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे पारदर्शिता और कुशलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया और कहा कि राज्यों में भी इस तरह के प्रयास किए जाने जरूरी हैं। राज्यपाल ने कहा कि सैनिक कल्याण योजनाओं का प्रचार-प्रसार दूरस्थ क्षेत्रों तक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इनसे जुड़ सकें। उन्होंने पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले सैनिक परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Related posts

भोपाल:मध्यप्रदेश ने नवकरणीय ऊर्जा में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है नया मानक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गढवा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर टाउन हॉल गढ़वा के मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे 12 फरवरी को विशेश्वर ओझा की मनेगी पुण्यतिथि।

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी द्वारा बिहार के राज्यपाल के आगमन को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया ।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान: राज्यपाल ने फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment