RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:राज्यपाल को लोक सेवा आयोग का 67वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया।

आयोग के पदाधिकारियों ने राजभवन में की सौजन्य भेंट।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)17 जनवरी।राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के पदाधिकारियों ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेशलाल मेहरा ने आयोग का 67वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया। इस अवसर पर सदस्य डॉ. कृष्णकांत शर्मा और डॉ. नरेन्द्र कुमार कोष्टी एवं सचिव प्रबल सिपाहा मौजूद थे।
राज्यपाल श्री पटेल को आयोग अध्यक्ष डॉ. मेहरा ने बताया कि आयोग द्वारा वर्ष 2023-24 में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के पदों की पूर्ति के लिए 70 विज्ञाप्ति जारी की गई है। इस अवधि में 21 परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 13 हजार 833 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया। वर्ष 2023-24 में 3 हजार 114 और वर्ष 2024-25 में 1 हजार 829 अभ्यर्थियों का चयन कर 4 हजार 943 पदों के चयन की अनुशंसा शासन को भेजी गई। उन्होंने आयोग द्वारा किए गए राज्य पात्रता परीक्षा के आयोजन, मूल्यांकन प्रक्रियाओं मे किए जा रहे नवाचारों से अवगत कराया।

Related posts

जाति आधारित जनगणना के आधार पर गैरसवर्ण का बिहार विधान परिषद् प्रेस सलाहकार समिति में प्रतिनिधित्व को ले मुख्यमंत्री को मांगपत्र।

rktvnews

पटना:वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में अधिकाधिक प्रयोग से समृद्ध होगी हिन्दी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर यूनिटी‘ मैराथन को दिखाई हरी झण्डी।

rktvnews

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ब्रिटेन में ‘आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सुरक्षा सम्मेलन 2023’ के पहले पूर्ण सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

जिलाधिकारी ने आज धौंस नदी बांध का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

04अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment