RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:न्यायिक कर्मियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल का आज दूसरा दिन।

सुरेश प्रसाद

हड़ताल के दौरान डराने,धमकाने सहित किसी भी कर्मचारी के अहित पर सर्वप्रथम करूंगा आत्मदाह: सुरेश प्रसाद

निक्कू सिंह

सर कटा देंगे पर बिना मांगों की पूर्ति के हड़ताल से नहीं आयेंगे वापस: निक्कू सिंह

प्रीति गुप्ता

अधिकार प्राप्ति के लिए नारी शक्ति का रूप देखेगी सरकार:प्रीति गुप्ता

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 जनवरी।बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ जिला शाखा भोजपुर के अध्यक्ष सुशील कुमार राय की अध्यक्षता में समस्त कर्मचारी (करीब 325 कर्मचारी ) निर्धारित धरना स्थल पर दूसरे दिन भी शान्ति पूर्वक बैठकर अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल में शामिल हुए । यह हड़ताल बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी के आह्वान पर बिहार भर के निचली अदालतों के कर्मचारी अपने बेहतर वेतनमान,पदोन्नति,शत प्रतिशत अनुकम्पा पर बहाली और विशेष न्यायिक कैडर के माँग पूरा नहीं होने के विरोध मे 16 जनवरी से किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर हड़ताल पर जाने हेतु निर्णय को सफल बनाने के लिए हर एक कर्मचारी एक जुट दिखे।

मिडिया प्रभारी-सह -प्रवक्ता अजय शंकर

हड़ताल में शामिल मिडिया प्रभारी-सह -प्रवक्ता अजय शंकर ने बताया की आज 17 जनवरी को कलमबंद हड़ताल का दूसरा दिन भी सफल रहा एवम जो एस. ओ. पी. राज्य संघ के द्वारा तय की गयी है उसके अनुरूप रहा। वरिष्ठ कर्मचारी सुरेश प्रसाद ने हड़ताल कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हड़ताल के दौरान बिभिन्न प्रकार कि समस्याएं आएंगी, डराया धमकाया जाएगा, यहाँ तक कि सेवा से बाहर कर दिए जाने कि भी दमकी दी जाएगी, अगर किसी भी कर्मचारी का अहित किया जाएगा तो मैं सबसे पहले आत्मदाह कर लेने कि लिए तैयार हूँ। नीकु सिँह ने कहा कि ज़ब तक चार सूत्री मांगे नहीं पूरी कर दी जाती है तो हम हड़ताल से वापस नहीं आएँगे चाहे इसके मुझे अपना सर ही क्यों न कटाना पड़े।
रुपेश ओझा ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन हमारा अधिकार है जिसको पाने के लिए जितना भी बलिदान देना पड़े हम देने के लिए तैयार हैं। महिला कर्मचारी प्रीति गुप्ता के द्वारा कहा गया कि अपना अधिकार प्राप्ति के लिए नारी शक्ति क्या होती है यह सरकार को दिखा देंगे।अंत में जिला अध्यक्ष ने विद्वान अधिवक्ता गणों एवम आम जनता(पक्षकार) से धैर्य पूर्वक सहयोग करने की याचना किया एवम उन्होंने विद्वान अधिवक्ता गणों तथा पक्षकार गणों से हड़ताल के कारण उतपन्न असुविधाओं के लिए आज फिर से माफ़ी माँगा। बैठक में अमोद सिँह, मोहम्मद मिराज, मोहम्मद मिनहाजुद्दीन , जय प्रकाश, महेंद्र सिँह, ब्रिज भूषण, ज्योति, कविता, रंजू, प्रभंजन, साक्षी, अंजनी, ममता एवम समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थें।

Related posts

वाणिज्य विभाग ने देश भर में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान की शुरुआत की।

rktvnews

दुमका:विश्व पर्यटन दिवस पर मसानजोर में हुआ पर्यटन जागरूकता कार्यक्रम, पर्यटकों में दिखी खास उत्साह।

rktvnews

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और बांग्लादेश का लोक प्रशासन मंत्रालय 2025-2030 तक 1500 अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों की परिकल्पना वाले समझौता ज्ञापन के नवीनीकरण पर सहमत।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीएम ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

शेमारू उमंग और गुल खान ने मिलकर दर्शकों के लिए पेश किया सुपरनैचुरल फैंटेसी शो ‘शमशान चंपा’

rktvnews

Leave a Comment