RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

सारण: एसपी ने किया परसा थाना का वार्षिक निरीक्षण, दिये कई दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)17 जनवरी। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा परसा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान परिक्ष्यमान सहायक पुलिस अधीक्षक एवं अंचल पुलिस निरीक्षक, सोनपुर उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में थाने में पदस्थापित थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों एवं चौकीदारो को citizen & centric policing के साथ ही अपराध नियंत्रण के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। परसा थाना के निरीक्षण के दौरान थाना भवन के साथ ही थाना के सभी अभिलेखों एवं पंजीयों की जाँच कर अभिलेखों व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार करने, लंबित कांडो की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने एवं थाना में साफ-सफाई रखने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महिला हेल्प डेस्क में प्रतिनियुक्त महिला पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को महिला परिवादी से शालिनता पूर्वक व्यवहार करने तथा उनके समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया। 05 साल से अधिक पुराने गंभीर कांडो का प्रभार थानाध्यक्ष द्वारा स्वयं लेकर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है। थाना के एक-एक कर्मी पर नजर रखना, आम जनता से अच्छा व्यवहार और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान जिला पुलिस की प्राथमिकताएं होंगी।

Related posts

पश्चिम सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने ,जिले में बेहतर नेटवर्क कवरेज के लिए टेलीकॉम संरचना निर्माण से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट।

rktvnews

भोजपुर:कृषि वैज्ञानिक डा राम नरेश ने सरसों बुवाई के लिए किसानों को दिया दिशा निर्देश।

rktvnews

भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

पिथौरागढ़:मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रामलीला फील्ड में रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment