
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जुलाई। शनिवार को बडहरा विधानसभा की एक बैठक सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में हुआ। जिसमें मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। भारतीय जनता पार्टी के नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़कर बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया गया तथा सभी बूथों पर कार्य हो इसके लिए योजना बनाई गई ।बड़हरा विधानसभा के सभी गांव-गांव जाकर बूथ टीम , पंचायत टीम, मंडल टीम बनाकर पार्टी को सशक्त किया जाए । इस कार्यक्रम में बड़हरा विधानसभा के सभी पंचायतों से दस, दस कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी के प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सूर्यभान सिंह ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए विशेष जोर दिया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधेश पांडे, रामकुमार सिंह , प्रयाग तिवारी, सत्येंद्र सिंह, सुग्रीव शाह, पवन कुमार, पिंटू कुशवाहा,अवधेश पासवान, रमाकांत सिंह, मुरलीधर पीतांबर धारी सिंह, रितेश परमार ,भुवनेश्वर ठाकुर, वरुण सिंह, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।
