RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

शाहपुर पुलिस ने एक ट्रक शराब किया बरामद!सब्जी की पेटी में रख कर ले जाया जा रहा था शराब।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 8 सितम्बर। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, पुअनि संजीव कुमार तथा सशस्त्र पुलिस बल ने पेट्रोल पंप के पास फोरलेन पर सघन वाहन जांच के दौरान तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक को रोका। पुलिस ने ट्रक पर सब्जी की पेटियों में छुपा कर ले जाए जा रहे अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया। ट्रक के निरीक्षण के दौरान ट्रक चालक भागने में सफल हो गया। पुलिस ने ट्रक और उस पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को जप्त कर लिया। ट्रक पर से 439 कार्टून में 3888 लीटर अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू और मैकडॉवल बरामद किया गया। जिसमें 180 एम एल का 173 कार्टून में प्रति कार्टून 48 पीस के हिसाब से 8304 बोतल, 750 एम एल का 51 कार्टून में प्रति कार्टून 12 पीस के हिसाब से 612 बोतल, 375 एम एल का 179 कार्टून में रति कार्टून 24 पीस के हिसाब से 4296 बोतल इंपीरियल ब्लू और 750 एम एल का 36 कार्टून में प्रति कार्टून 12 पीस के हिसाब से 432 बोतल मैकडॉवेल शराब बरामद किया गया। ट्रक पर से कुल मिलाकर 439 कार्टून में 13644 बोतल में 3888 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। शाहपुर और भोजपुर पुलिस के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Related posts

नारनौल:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन!स्वच्छ मतदाता सूची प्रजातांत्रिक देश के चुनाव की नींव हैं : मोनिका गुप्ता

rktvnews

पुराने पेंशन हेतू भारत शिक्षा यात्रा।

rktvnews

पटना : स्वामी विवेकानंद का जयंती समारोह एसआरपी कालेज मे आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

चतरा:कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में साइबर सुरक्षा एवं मोबाइल एडिक्शन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मैं हूं सर्वरूपा…!

rktvnews

Leave a Comment