RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा नगर वासी जल-जमाव, किचड़ और गंदगी से तंगो-तबाह:क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)28 जुलाई। भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने आज भारी बारिश में भी आरा नगर का दौरा किया।जिसमें उन्होंने ने देखा कि आरा नगर के प्रायः सभी मुहल्ले जल-जमाव, किचड़, बजबजाती नालियों,और सड़ांध से जुझ रहा है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि हनुमान टोला से रामगढिय़ा जाने वाली सड़क पर नाली का पानी बह रहा है। वहीं खेताड़ी मुहल्ला के लोगों की जिन्दगी बजबजाती नालियों और सड़ांध से नारकीय हो गई है। बिन्दटोली सिद्धनाथ मंदिर से चनवा तक तरी में लोग जल-जमाव और मच्छर के प्रकोप से तंगो-तबाह है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि हमने आज भी देखा है कि वार्ड 42 के मिल्की अनाईठ में वर्षों से सड़क पर बह रहा नाले का पानी अब लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा है वहीं रेलवे झोपड़-पट्टी सहित अनाईठ गांव के लोग जल-जमाव से परिशान है
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने अपने बयान में कहा कि पुरे आरा नगर के लोगों का जीवन नारकीय हो गया है इसके जिम्मेदार व जवाब देह भाजपा के 2000 से आज तक विधायक रहे अमरेन्द्र प्रताप सिंह है.अभी आरा नगर के मेयर और डिप्टी मेयर दोनों भाजपा के है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा शहर के नारकीय दशा के लिए आरा के भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह और आरा के मेयर और डिप्टी मेयर है.हमे आरा नगर की इस दैनिय दशा के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना होगा।

Related posts

बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में व्यक्गित अभिरूचि लें बैंकर्स, ससमय निर्धारित लक्ष्य की करें प्राप्ति :जिलाधिकारी

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सुशासन और विकास की राह पर छत्तीसगढ़ – पंडरिया में उप तहसील, महाविद्यालय, नालंदा परिसर और निःशुल्क बस सेवाओं की घोषणा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और नवाचार कर्मियों को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर: सोनाली सिंह ने महादलित टोले में मनाया राजद सुप्रीमो का जन्मदिन, बच्चों संग काटा केक साड़ियों का किया वितरण।

rktvnews

भगवान का अवतार भक्तों पर कृपा करने हेतु होता है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

मंत्रिमंडल ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा इथेनॉल की खरीद व्‍यवस्‍था को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment