RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

बागपत:यमुना इण्टर कॉलेज मे अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन।

बागपत/उत्तर प्रदेश 11 अक्टूबर।आज अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष जनहित फाउंडेशन मेरठ व कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन द्वारा यमुना इण्टर कॉलेज बागपत मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिहं ने पुस्तक का विमोचन किया उन्होंने कहा कि बालिकाओ को अपने उददेश्य के प्रति संजग रहना चाहिए, बालिका को निडर बनना होगा। बाल विवाह की चुनौती का सामना करने के रास्ते में उल्लेखनीय प्रगति हुई है लेकिन बहुत कुछ बाकी है मन लगाकर पढ़ाई करें अपने सपनों को साकार करें अपने परिवार का नाम रोशन करें आपके जीवन में उलेखनीय कार्य करे समाज के लिये रोल मॉडल बने। बाल विवाह एक अभिशाप है उससे हमे बच्चो को बचाना है। जिलाधिकारी द्वारा सभागार मे उपस्थित सभी बालिकाओ को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ दिलाई गयी।
उन्होंने कहा जिसकी 18 बर्ष की उम्र पूण हो गई है या जनवरी 2024 तक हो रही हो ऐसी बालिका अपना मतदाता की सूची में नाम अवश्य दर्ज कराए और अपने मताधिकार का प्रयोग करें अपने अधिकारों को जाने जागरूक रहे ।
एसडीम बागपत निकेत वर्मा ने बालिकाओ को शिक्षा के साथ साथ अन्य क्षेत्रो मे भी उत्साह पूर्वक उन्नति के लिये प्रेरित किया। प्रभागीय वन अधिकारी हेमन्त सेठ ने बालिकाओ को अपने जीवन से जुडे अनुभव साझा किये और बालिकाओ को आगे बढने की प्रेरणा दी।
मंच का संचालन जनहित फाउंडेशन की काउंसलर सुषमा त्यागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर पूरे देश में चल रहे ˝बाल विवाह मुक्त भारतˮ अभियान के दौरान गैर सरकारी संगठन जनहित फाउंडेशन ने राज्य के मेरठ जिले में भुवन ऋभु की किताब ˝व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेनˮ टिपिंग प्वाइंट टू एंड चाइल्ड मैरेज का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुकेश राज प्रधानाचार्य यमुना बालिका इण्टर कॉलेज, बागपत व प्रिति शर्मा, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका विद्यालय, बागपत भी उपस्थित रहीे।

Related posts

भोजपुर: देशहित में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाकपा माले कटिबद्ध : अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

भोपाल:अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल

rktvnews

ईश्वर सभी जीव जंतु का मंगल करते हैं : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भोजपुर: कोईलवर में रेलवे के जमीन पर वर्षों से बसे भूमिहीन गरीबों को रेलवे विभाग द्वारा हटाने के खिलाफ भाकपा माले की बैठक।

rktvnews

दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई परिचर्चा।

rktvnews

शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने वाला गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment