RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अभाविप नगर इकाई द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता महाराजा कालेज में आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जनवरी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर इकाई के द्वारा युवा दिवस के अवसर पर युवा साप्ताहिक पखवाड़ा के अंतर्गत महाराजा महाविद्यालय के खेल प्रांगण में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार प्रांत के खेलो भारत के सह संयोजक अनीश कुमार जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत शोध कार्य प्रमुख चंदन तिवारी ,अनीश कुमार विभाग संयोजक ऋतुराज चौधरी, नगर मंत्री तिवारी सूर्यमणि, ललन एसएफडी सह संयोजक राजन कुमार ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में भाग ले रहे टीमों को संबोधित करते हुए अनीश जी ने खेलो भारत आयाम के गतिविधियों को बताया। साथ ही कहा कि इस आयाम की स्थापना के पीछे विश्व भर में खेल में भारत की सहभागिता को सुनिश्चित करने का मकसद है। वही चंदन तिवारी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों को बताते हुए स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डाला।नगर मंत्री तिवारी सूर्यमणि में आरा नगर इकाई द्वारा खेल महाकुंभ के अंतर्गत चल रहे समस्त गतिविधियों को विस्तार से रखा। प्रतियोगिता में महाराजा कॉलेज टीम विजेता तथा लौहर फरना उपविजेता रही ।कार्यक्रम का संचालन जिला राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख समीर सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार ने किया। मौके पर नगर सह मंत्री रितेश कुमार चौधरी,राहुल कुमार, आदर्श सिंह,शौर्य पाठक,नीतीश कुमार सिंह,निशांत कुमार ,बिट्टू कुमार, कल्पना कुमारी, रिया कुमारी प्रियांशु पांडे,अंबरीश कुमार,विकास कुमार,अमित कुमार राहुल तिवारी तथा अन्य थे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

भोजपुर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने फाइलेरिया नाइट ब्लड सर्वे के बाद दवा वितरण पर बैठक कर किया मंथन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 मई 26

rktvnews

30 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment