RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जगजीवन कॉलेज में आयोजित स्टार्टअप कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने की शिरकत।

दीप प्रज्ज्वलित और जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई कार्यक्रम की शुरुआत।

टॉप थ्री बिजनेस आइडिया को डीएम द्वारा दिया गया सम्मान।

विद्यार्थियों के बिजनेस आइडिया को ले जिलाधिकारी ने किया संवाद।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जनवरी। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के उपलक्ष्य में स्टार्टअप सेल, जगजीवन कॉलेज द्वारा गुरूवार को विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं विशिष्ट अतिथि प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र भोजपुर एवं वरीय कोषागार पदाधिकारी सह सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी श्याम किशोर पटेल तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज की प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आभा सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में 10 बच्चों ने अपने बिजनेश आइडियाज को प्रस्तुत किया जिसमें टॉप थ्री आइडियाज को जिलाधिकारी ने सर्टिफिकेट एवं मेमोंटो देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों में 1.यशराज – बेस्ट रीसायकल मैनेजमेंट 2.चंदन शाह एवं आनंद कुमार – मेडिसिन मैन्युफैक्चरिंग तथा 3. आकाश पांडेय- फार्मास्यूटिकल थे। शेष प्रतिभागियों को एप्रिशिएसन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने स्टार्टअप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया ।कार्यक्रम को प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र भोजपुर, कोषागार पदाधिकारी श्याम किशोर पटेल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो डॉ आभा सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में स्टार्ट अप बिहार से सीड फंड प्राप्त किए हुए ‘होम अलाइव डेकोर’ के संस्थापक सौरभ कुमार ‘इंडिया कोस्टार्टअप’ के संस्थापक मनीष कुमार एवं उत्कर्ष कुमार तथा ‘डाक जी अप्वाइंट’ के संस्थापक शुभम कुमार ने अपने अनुभवों को साझा किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सत्येंद्र पांडेय फैकल्टी इंचार्ज स्टार्टअप सेल तथा कार्यक्रम का संयोजन स्टार्टअप सेल कोऑर्डिनेटर दिव्यांशु शेखर सिंह ने किया।कार्यक्रम में अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं एव शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों को उपस्थिति रही।

Related posts

राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग की नई पहल- प्रदेश में समग्र शिक्षा कार्यक्रमों की गाइडलाइन के इंटरैक्टिव वीडियो तैयार करीब चार दर्जन गाइडलाइंस को किया 15 वीडियो में समाहित व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए किया जाएगा सभी स्कूलों में सर्कुलेट मोबाइल पर क्यूआर कोड से कर सकेंगे एक्सेस।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भगत सिंह : ‘विद्वान-क्रांतिकारी’ की विरासत और छात्र राजनीति की प्रासंगिकता।

rktvnews

जबलपुर:जदयू की मांग को गोंडवाना गण पार्टी का समर्थन।

rktvnews

नई दिल्ली:आदिवासी शिक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण और शैक्षणिक पहलुओं को बढ़ाने पर नेस्टस द्वारा कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

देवघर:राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में पारम्परिक नृत्य (स्ट्रीटडांस) का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment