
RKTV NEWS/पटना(बिहार )07 जुलाई।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।इस दौरान श्री सिन्हा ने बताया की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव महासभा के संगठन को ठीक से नहीं चला रहे हैं और विभिन्न राज्यों में गुटबंदी कर संगठन को काफी क्षति पहुंचा रहे हैं।इस संबंध में अत्यावश्यक बैठक दिनांक 7 जून 2024 को दिल्ली में हुई थी। बैठक की अध्यक्षता मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक ए सी भटनागर ने किया था। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकलापों का गहन समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में पाया गया की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह एवं तत्कालीन राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव महासभा के संगठन को ठीक से नहीं चला रहे हैं और इन दोनों ने विभिन्न राज्यों में गुटबंदी कर संगठन को तहस-नहस कर दिया।
अतः सर्व सम्मति से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह एवं तत्कालीन राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री के पद से सर्वसम्मति से हटा दिया गया और उसी बैठक में सर्वसम्मति से डॉ अनूप श्रीवास्तव को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अशोक कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया।
जैसा कि संविधान में वर्णित है की राष्ट्रीय अध्यक्ष के हटते ही उनकी पूरी कार्यकारिणी स्वत भंग हो जाती है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में अध्यक्षीय प्रणाली है। और न अरुण कुमार श्रीवास्तव का बनाया हुआ था जबकि अरुण कुमार श्रीवास्तव खुद मनोनीत पदाधिकारी थे तो किसी भी मनोनीत पदाधिकारी को किसी पदाधिकारी का मनोनयन का अधिकार नहीं है।
दिनांक 7 जून 2024 के बाद चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह के द्वारा बनाया गया कार्यकारिणी समाप्त हो चुका है और अब उसमें कोई पदाधिकारी नहीं है। लेकिन बिहार में विजय कुमार अपने आप को प्रदेश अध्यक्ष कह रहे हैं एवं मनहर कृष्ण अतुल अपने आप को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार का प्रभारी तथा कायस्थ पत्रिका का प्रधान संपादक कह रहे हैं एवं सुनील कुमार सिन्हा अपने आप को प्रचार प्रसार के राष्ट्रीय अध्यक्ष कह रहे हैं ।जबकि वास्तविकता यह है कि अब विजय कुमार प्रदेश अध्यक्ष नहीं है और मनहर कृष्ण अतुल वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिहार के प्रभारी और कायस्थ पत्रिका के प्रधान संपादक नहीं है और सुनील कुमार सिन्हा प्रचार प्रसार के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है। अब यह लोग फर्जी पदाधिकारी बनकर बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और जिला अध्यक्षों को धमका कर कह रहे हैं कि आप मेरे साथ आइए नहीं तो जिला भंग कर देंगे और नया संगठन बनायेगे। अभी दिनांक 29 जून 2025 को यह लोग छपरा गए और वहां के जिला अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद वर्मा को पुनः जिला अध्यक्ष बनने के लिए दबाव डाला जबकि श्री वर्मा 2022 में छपरा के निर्वाचित जिला अध्यक्ष है। यह सब विदित है की बिहार के सभी जिला में निर्वाचित अध्यक्ष है उन्हें कोई पद से हटा नहीं सकता है जो कुछ विजय कुमार ,मनहर कृष्ण अतुल ने किया है वह अवैध एवं असंवैधानिक है । विजय कुमार अवैध रूप से लोगों से सदस्यता का फीस ले रहे हैं और उन्हें जाली सर्टिफिकेट दे रहे हैं ,क्योंकि अब चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है और अरुण कुमार श्रीवास्तव तो दूसरे संगठन में चले गए हैं ।एक बात मैं और स्पष्ट कर देना चाहता हूं की अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा निशुल्क सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जो K कार्ड के नाम से पूरे देश में सदस्यता चल रहा है और अब तक काफी लोग सदस्य बन चुके हैं । मैं बिहार के अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सभी जिला अध्यक्षों को बता देना चाहता हूं कि विजय कुमार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष नही है और मनहर कृष्ण अतुल अब न वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और न बिहार के प्रभारी और न कायस्थ पत्रिका के प्रधान संपादक है।
संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री माया श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष दीपशिखा उपस्थित थे।
