RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बक्शी कुलदीप नारायण सिन्हा की स्मृति में संगीत चौपाल आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जनवरी।20वीं सदी में आरा में शास्त्रीय संगीत की लोकप्रियता सिर चढ़ के बोलती थी जिसके पीछे संगीत के सच्चे कद्रदान और पारखी आयोजक लीजेंड स्व. बक्शी कुलदीप नारायण सिन्हा का नाम उल्लेखनीय है।उक्त बातें कवियित्री डॉ. किरण कुमारी ने कही।अवसर था बक्शी कुलदीप नारायण सिन्हा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम संगीत चौपाल का । इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. किरण कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । युवा गायिका श्रेया पांडे ने राग शिवरंजनी में रूपक ताल की बंदिश “राधे तोरे नयन श्याम बसे” तीनताल की बंदिश “मनमोहना मेरो श्याम कित गये ढूंढ़त फिरू सब धाम” एकताल की बंदिश “श्याम सुंदर रंग रंगीले मेरो मन हर लिंही” प्रस्तुत कर समां बाँधा । वही वरिष्ठ तबला वादक शिवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव ने एकल तबला वादन चलन व गत के विभिन्न प्रकारों को सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं गुरु बक्शी विकास ने निर्गुण भाव का दादरा “सुंदर साड़ी मोरा मैके में मैल भयी” व श्रृंगार का दादरा “चाहे तो मोरा मन ले ले सांवरिया” प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी । अजीत पांडेय ने “चाँद बदरा में छुप के लजाई गईल” प्रस्तुत कर रंग बिखेरा।
वही सिद्धि आनंद, सोमी सोनी व सानवी सोनी ने पंडित बिरजू महाराज रचित मधुराष्टकम् प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। स्नेहा पांडेय ने मनोहारी कथक प्रस्तुत किया। मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन आदित्या श्रीवास्तव ने किया।

Related posts

बिहार में आज जारी कर दी गई प्रारूप मतदाता सूची: निर्वाचन आयोग

rktvnews

मध्यप्रदेश:उम्मीदों का नया रुरल हाई-वे।

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एनआईपीसीसीडी, नई दिल्ली में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बक्सर जिले को दी 476 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 73 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 जनवरी 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत के विकास को गति दे रहा है मध्यप्रदेश : केंद्रीय गृह मंत्री

rktvnews

Leave a Comment