RK TV News
खबरें
Breaking Newsअभिव्यक्ति

चुनाव शब्द सुनते ही मन उल्लास से भर जाता था…..मगर…: सुधीर कुमार तिवारी

सुधीर कुमार तिवारी (प्रधानाध्यापक , सुविज्ञ शिशु मंदिर)

RKTVNEWS/शाहपुर (भोजपुर) 02 मई। शाहपुर प्रखंड के सुविज्ञ शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार तिवारी ने चुनाव और मतदान को लेकर अपनी अभिव्यक्ति में कहा की ..चुनाव आते ही हमारे मन उत्साह से भर जाते थे मगर अभी के दौर में इस शब्द को सुनते ही मन शांत हो जाता है क्योंकि यह विडंबना है की जो भी चुनाव जीत कर जाते है वो क्षेत्र ,समाज और देश के विकास को भूलकर अपने विकास में ही लग जाते हैं।ऐसे में मुझे यह महसूस होता है की हमें लोकतंत्र में मिले अपने इस अधिकार का प्रयोग काफी सोच समझ कर करना चाहिए। हमे अपना बहुमूल्य मत किसी खास समुदाय विशेष की बात और समाज में द्वेष फैलाने वाली पार्टियों को न देकर जो जनता और देश की विकास की सोच रखता हो उसे देना चाहिए। हमे इसे परखने की जरूरत है और अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।इस परिपेक्ष्य में वैसे निर्दलीय प्रत्याशी के बारे में भी मंथन करने की आवश्यकता है जो जनहित और देशहित की सोच रखता है।
इसलिए मेरी सभी से यह गुजारिश है की इस लोकतांत्रिक पर्व को उल्लास के साथ मनाते हुए अपने अपने मत का प्रयोग करें।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पशु सेवा रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी पर भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी।

rktvnews

आरा में 10 मई 23 के आयोजित होगी रोजगार शिविर।मैट्रिक पास अभ्यर्थी ले सकते है लाभ।

rktvnews

21 मई 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

महाराजा कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा किया गया पौधारोपण!पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण जरुरी:प्रो रागिनी कुमारी

rktvnews

Leave a Comment