RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश:मौनी अमावस्या पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना, युद्धस्तर पर करें तैयारी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री ने की महाकुम्भ के तीन दिनों की व्यवस्थाओं की समीक्षा।

मुख्यमंत्री का निर्देश, रेलवे से समन्वय बनाकर सतत और समयबद्ध कराएं ट्रेनों का संचालन, बेहतर हो मोबाइल नेटवर्क।

बोले मुख्यमंत्री, हर सेक्टर में 24×7 जारी रहे बिजली और पानी की आपूर्ति, घाटों की हो बेरिकेडिंग।

मुख्यमंत्री का निर्देश, हर जिले से चलाई जाए बसें, प्रयागराज में ई-बसें,शटल बसें लगातार चलती रहें।

लखनऊ/उत्तर प्रदेश(डॉ अजय ओझा वरिष्ठ पत्रकार)15 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम स्नान की संभावना के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाये जाने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बीते 03 दिनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पौषपूर्णिमा और मकर संक्रांति के दो प्रमुख स्नान पर्वों पर 06 करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर 8-10 करोड़ लोगों के आगमन की संभावना है। ऐसे में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की आवश्यकता है।
उन्होंने निर्देश दिए कि रेलवे के साथ संवाद बनाकर महाकुम्भ स्पेशन ट्रेनों का समयबद्ध आवागमन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि नियमित और विशेष ट्रेनों का संचालन लगातार किया जाता रहे। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इनकी संख्या को बढ़ाया जाना चाहिए।

कुंभ में शटल बसों की सेवा का लाभ लेते कुंभ यात्री

मुख्यमंत्री ने मेलाक्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को और बेहतर करने की जरूरत भी बताई, साथ ही बसों, शटल बसों और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लगातार कराए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शौचालयों की नियमित सफाई की जाए, घाटों की बेरिकेटिंग हो और सभी सेक्टरों में 24×7 बिजली और पेयजल आपूर्ति की जानी चाहिए।
बैठक में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव गृह व सूचना, प्रमुख सचिव नगर विकास, चेयरमैन पॉवर कॉर्पोरेशन और निदेशक सूचना सहित अनेक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Related posts

कुंभ स्नान के लिए झारखंड के सनातनियों का झारखंड सरकार के द्वारा कोई विशेष प्रबंध नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण : प्रतुल शाह देव

rktvnews

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को सौंपा समर्थन पत्र।

rktvnews

अभिनेता ललित पारिमू सोनी लिव के ‘पहला प्‍यार- लेस दैन 1% चांस’ में निभायेंगे प्रमुख किरदार।

rktvnews

बक्सर:गंगा के बढ़ते जल स्तर को जिला प्रशासन अलर्ट,सतर्कता बरतने की की अपील।

rktvnews

भोपाल:पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर भोपाल के कटारा-बर्रई में बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:नीतीश सरकार रोजगार देने की बजाय युवाओं पर बरसा रही है लाठियां: शिवप्रकाश रजंन

rktvnews

Leave a Comment