RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में डुमराव विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों एवं कम मतदान प्रतिशत वाले बी०एल०ओ० के साथ बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 06 मई। आज अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में डुमराव विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों एवं कम मतदान प्रतिशत वाले बी०एल०ओ० के साथ प्रखंड कार्यालय डुमरांव के सभा कक्ष में बैठक की गई।
सभी सेक्टर पदाधिकारी को ई०वी०एम० रिप्लेसमेंट प्लान के बारे में स्पष्ट रूप से अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया कि मतदान के दिन ई०वी०एम० में तकनीकी खराबी आने पर त्वरित कारवाई करना सुनिश्चित करेंगे ताकि किसी भी प्रकार से मतदान कार्य में विलंब न हो। ईवीएम कमीशनिंग के दौरान सभी सेक्टर पदाधिकारी को ईवीएम की पूरी जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया ताकि निर्वाचन के दिन सुव्यवस्थित रूप से मतदान संपन्न हो।
सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाएं (AMF) यथा शेड,स्वच्छ पेयजल, व्हीलचेयर, रैंप इत्यादि उपलब्ध कराने हेतु सभी सेक्टर पदाधिकरी, संबंधित बीएलओ एवं संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 70 प्रतिशत मतदान प्रतिशत की कार्य योजना तैयार करने का निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।
कम मतदान प्रतिशत वाले बीएलओ की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी सेक्टर पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लोक सभा आम निर्वाचन 2019 और विधानसभा निर्वाचन 2020 के दौरान कम मतदान प्रतिशत वाले केंद्र पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कार्य योजना तैयार करेंगे!
जिला पदाधिकारी द्वारा बीएलओ को निर्देश दिया गया कि घर घर जाकर सही तरीके से एवं ससमय मतदाता पर्ची वितरण करने का निर्देश दिया गया तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को मॉनिटरिंग करते हुए मतदाता पर्ची के वितरण में गड़बड़ी करने वाले को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत 1002 करोड़ रुपए की लागत से 1327 योजानाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, पटना स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन के एकीकरण एवं स्वचालन योजना का बटन दबाकर किया उदघाटन।

rktvnews

बक्सर पटना फोर लेन कुलहड़िया स्थित टोल प्लाजा पर कल से देने होंगे उपभोगकर्ताओँ को शुल्क।

rktvnews

राजस्थान:मुख्य सचिव ने उदयपुर में ली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक,पारदर्शी और जवाबदेही शासन-प्रशासन सरकार की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर:सरहद पर तैनात जवानो के बदौलत ही हम चैन की नींद सोते है :डाॅ.अर्चना

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने वीसी द्वारा जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment