RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )15 जनवरी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। अतिथिशाला में 24 कमरे, 3 सुट, मीटिंग हॉल, वेटिंग हॉल सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई गयी हैं।
उद्घाटन के पश्चात् अतिथिशाला के विभिन्न हिस्सों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत अच्छा बना है। यहां आनेवाले आगंतुकों को ठहरने में काफी सहूलियत होगी। आगंतुकों के लिए यहां सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:पूर्वजों को याद कर उनके आदर्शों पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि : प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन

rktvnews

जनहित फाउंडेशन ट्रस्ट ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान समारोह।

rktvnews

विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का 11वां दिन, केंद्रीय कृषि मंत्री बेंगलुरु में किसानों से मिले।

rktvnews

अंग दान हेतु विशेष बैठक आयोजित, परिवार के चार सदस्य अंगदान को तैयार:रामबाबू चौरसिया

rktvnews

दरभंगा:डीईओ एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से मतदान कर्मियों को किया ब्रीफिंग।

rktvnews

दरभंगा:शतप्रतिशत मतदान हेतु कैंडल मार्च।

rktvnews

Leave a Comment