RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया माल्यार्पण, एकता-सद्भाव का दिया संदेश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)31 अक्टूबर।राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने इंडोर स्टेडियम के समीप स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि “सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट समर्पण से भारत को एक सूत्र में पिरोया। आज का यह दिवस हमें उनकी प्रेरणाओं को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है।”उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि देश की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का प्रतीक है।
उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर आपसी सद्भाव, एकजुटता और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related posts

भोजपुर:क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य : विशाल प्रशान्त

rktvnews

गिरीडीह:14 से 20 अप्रैल तक “अग्निशमन सेवा सप्ताह” का किया जा रहा आयोजन।

rktvnews

मड़नपुर में दूधेश्वर लाल स्मृति सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से मेरी माटी मेरा देश अभियान में भाग लेने का आग्रह किया।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने गर्मी को देखते हुए राजभवन में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे।

rktvnews

चतरा:पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का शुभारंभ, उपायुक्त ने लेम पंचायत में किया निरीक्षण एवं ग्राम सभा में लिया भाग।

rktvnews

Leave a Comment