RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में रोड टास्क फोर्स से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका(झारखंड)10 जून।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में रोड टास्क फोर्स से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन मामलों सहित अन्य विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से आगामी श्रावणी मेला 2026 को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख एवं संपर्क सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सावन माह शुरू होने से पूर्व सड़क मरम्मती का कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
उपायुक्त ने कहा कि सड़क मरम्मती कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा जहां भी सड़क क्षतिग्रस्त है, वहां त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें।
बैठक में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ऐसे मामलों में पीड़ित लाभुकों को अभिलंब सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हिट एंड रन मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित किया जाए।
उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी नियमित निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त ने सभी स्कूल बसों में जीपीएस प्रणाली अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि सभी स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन हो।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने शहर एवं मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।
उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक भी व्यक्ति की जान न जाए, इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं आम नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा।
बैठक में डीएफओ,अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सभी थाना के थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:अपने प्रेरणादायक कार्यों और अभूतपूर्व समर्पण के साथ के साथ टीम पहुंची महुली गंगा घाट।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:आम महोत्सव सह बागवानी मेला के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के 09 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट।

rktvnews

रेल हादसा:रघुनाथपुर रेल दुर्घटना मे घायल पीड़ितों से मिलने पहुंचा भाजपा प्रतिनिधि मंडल!घटना स्थल का किया दौरा।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोक भवन, नैनीताल परिसर में किया रुद्राक्ष का पौधा रोपण।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुर्गाष्टमी पर की पूजा-अर्चना।

rktvnews

Leave a Comment