RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: नीतीश कुमार की “पिकनिक यात्रा” से निराश हुए जिलेवासी, शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण के घोषणा की थी आस: मनोज सिंह

राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह
केंद्र सरकार का स्पीकर बन अतीत का कर रहे बखान: राजद प्रदेश महासचिव

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )25 मार्च। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी समृद्धि यात्रा के तहत भोजपुर जिले का दौरा किया। नीतीश कुमार के भोजपुर जिले के दौरे पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया के रूप में राजद के बिहार प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस यात्रा को “पिकनिक यात्रा” की संज्ञा दी है। मनोज सिंह ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा की माननीय मुख्यमंत्री जी का भोजपुर जिला में समृद्धि यात्रा सिर्फ पिकनिक बनकर रह गया भोजपुर जिला के आम अवाम बहुत उत्साहित होकर सोच रहे थे की मुख्यमंत्री जी आज आरा में घोषणा कर देंगे “शाहाबाद कमिश्नरी” बनाने का जिसका मुख्यालय आरा में हो। लेकिन मुख्यमंत्री जी की आज की समृद्धि यात्रा सिर्फ सरकारी खजाने की लूट और प्रशासन तक ही सीमित रह गया।मुख्यमंत्री जी का भाषण भी सिर्फ पहले की सरकार ने क्या किया ?और भारत सरकार की उपलब्धि गिनाने में बित गया। शायद मुख्यमंत्री जी भूल गए की लालू जी के राज में ही कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,पावर ग्रिड बना ,आरा सासाराम रेलवे लाइन बना ,कस्तूरबा विद्यालय बना ,केंद्रीय विद्यालय बना, दो अनुमंडल बना और दो प्रखंड बना डेयरी बना, महा दलित का घर बना, फोर लाइन रोड बना। मुख्यमंत्री जी कृषि का चर्चा कर रहे थे की चौथे कृषि रोड मैप हम लागू कर दि।भोजपुर की जनता जानना चाहती है की कृषि रोड मैप से क्या हासिल हुआ किसानों को? लुट का अड्डा बना हुआ है, आज भी किसान अपने फसल के दाम के लिए तड़प रहे हैं। खाद नहीं मिल रहा है किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है।मुख्यमंत्री जी को यह भी बताना चाहिए किस तरह इस राज्य में प्रखंड से लेकर जिला तक बिना पैसा के चढ़ावा दिए एक काम नहीं होता है। मुख्यमंत्री जी के आज के उनके भाषण से सिर्फ लग रहा था कि भारत सरकार से कहीं ना कहीं डर गए हैं। आज के भाषण में उनका डर साफ झलक रहा था । भोजपुर जिला में रोज हत्या हो रहा है मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम के एक दिन पहले ही रजिस्ट्री ऑफिस में गोली चला है। अपराधियों का मनोबल इस राज्य में बढ़ा हुआ है लेकिन मुख्यमंत्री जी इसका चर्चा नहीं किये।आज के भाषण से मुख्यमंत्री जी का लग रहा था कि यह उनकी विदाई यात्रा चल रही है।

Related posts

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों में शुल्क समिति के गठन एवं शुल्क विनियमन से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:कृषि नवाचार, आत्मनिर्भरता और सीधी बाजार पहुंच का साझा मंच बना कृषि उद्यम मेला 2025

rktvnews

छत्तीसगढ : सिर पर मटकी लेकर लंबे सफर से घोड़ाटोली के निवासियों को मिली निजात।

rktvnews

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव डॉ. विवेक जोशी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के त्वरित कार्यान्वयन के लिए पंजाब, हरियाणा एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

वैशाली:प्रतिभा खोज में राज्य में अव्वल रहने पर वैशाली के जिलाधिकारी सम्मानित।

rktvnews

“स्त्री और शिक्षा” विषयक परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment