RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज:उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बिहार राज्य गोपालगंज होते हुए सीतामढ़ी तक फोर लेन राम जानकी मार्ग का होगा निर्माण।

RKTV NEWS/गोपालगंज ( बिहार)12 जनवरी।सांसद गोपालगंज डॉक्टर आलोक कुमार सुमन की अध्यक्षता एवं जिला पदाधिकारी गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच की उपस्थिति में 11 जनवरी को समाहरणालय सभा कक्ष में बिहार राज्य में गोपालगंज जिला अंतर्गत राम जानकी मार्ग के राजा पट्टी- चकिया खंड के गोपालगंज जिला अंतर्गत किलोमीटर 2.5 से किलोमीटर 8.315 तक चार लेन पथ (एन०एच०-27ए) के निर्माण हेतु विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन अंतर्गत प्रस्तावित मार्गरेखन के लोक परामर्श संबंधित बैठक की गई।
संबंधित बैठक में सांसद की अनुमति से जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गई जिसमें प्रस्तावित *राम जानकी मार्ग* जो बिहार के मेहरौना से होते हुए गोपालगंज जिला के हामिदपुर पंचायत ,राजा पट्टी- डुमरसन गोलंबर सत्तरघाट होते हुए सीतामढ़ी सुरसंड बैठा मोड़ से जनकपुर तक कल 340 किलोमीटर मार्ग को चार लेन में विकसित किया जाएगा।
इस परियोजना से बिहार के लोगों के साथ-साथ राम जन्मभूमि अयोध्या एवं माता सीता की जन्म स्थली जनकपुर तक की यात्रा भक्तजनों के लिए बहुत ही सुविधाजनक हो जाएगी। इस मार्ग के बनने से उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार में भी पर्यटन का विकास होगा।
संबंधित बैठक में परियोजना निदेशक पी ई यू,शिवहर हितेश कुमार जांगिड़ द्वारा राम जानकी मार्ग प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी सांसद, जिला पदाधिकारी गोपालगंज,अध्यक्ष जिला परिषद सुभाष सिंह अमोंग मनी विधायक कुचायकोट के प्रतिनिधि को दी गई। साथ ही साथ उन्होंने परियोजना से लाभान्वित बिहार के सभी स्थलों की विस्तृत जानकारी दी। उनके द्वारा बताया गया कि इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 340 किलोमीटर है ,जिसमें आने वाली सड़कों को 20 मीटर तक चौड़ा कर फोर लेन का निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग बिहार के मेहरौना घाट से होते हुए सिवान ,छपरा मशरख ,गोपालगंज में हामिदपुर गांव राजा पट्टी डुमरसन गोलंबर, चकिया से सीतामढ़ी जिले तक का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
इसके निर्माण से पर्यटकों के साथ-साथ धार्मिक क्षेत्र के भ्रमण में सुलभता के साथ-साथ समय का बचत होगा।
संबंधित परियोजना की जानकारी से सांसद, जिला पदाधिकारी एवं माननीय अध्यक्ष जिला परिषद गोपालगंज, विधायक कुचायकोट प्रतिनिधि द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।
सांसद द्वारा गोपालगंज जिले में विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं के लिए पहल कर उन्हें धरातल पर उतरने के लिए जिला पदाधिकारी गोपालगंज की भुरभुरी प्रशंसा की गई।
अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी गणमान्य का आभार प्रकट करते हुए बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई ।
संबंधित बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार, परियोजना निदेशक पी आई यू शिवहर एम ओ आर टी एच हितेश कुमार जांगिड़, साइट इंजीनियर पी आई यू शिवहर एम ओ आर टी एच अभिजीत कुमार एवं जतिन अरोड़ा, सहायक अभियंता पथ प्रमंडल गोपालगंज विजय मिश्रा सहायक अभियंता राजपथ प्रमंडल छपरा अजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई से शुरू होगी!उम्मीदवारों का जन्म 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए।

rktvnews

खुली बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत 15वीं ई-नीलामी में 2255 बोलीदाताओं को 1.89 एलएमटी गेहूं और 0.05 एलएमटी चावल की बिक्री।

rktvnews

भोजपुर:विश्विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विनम्रता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मनाया गया मासिक धर्म स्वछता दिवस।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं को सौंपा नियुक्ति पत्र,जिले के 23 बेटियों को मिला नया उड़ान – बेंगलुरु में जॉब ज्वाइन करने को तैयार।

rktvnews

भोजपुर:समय पर पहचान और नियमित जांच से बीपी और सुगर रोग पर होगा नियंत्रण : डा अमित जायसवाल

rktvnews

Leave a Comment