RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: सहकार भारती के स्थापना दिवस पर बोले महामंत्री सबको स्वरोजगार देना प्राथमिकता।

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जनवरी। सहकार भारती का स्थापना दिवस शनिवार को ललित भवन स्थित सहकार भारती कार्यालय में हर्षोल्लास संपन्न हुआ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल सिंह ने की जबकि मुख्यअतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया , डीएनएस के डायरेक्टर डॉक्टर के पी रंजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। निर्धारित समय अनुसार सर्वप्रथम सहकार भारती का झंडारोहण दीपक चौरसिया और अन्य के साथ किया गया। सहकार भारती का सामूहिक गीत हुआ।इस अवसर पर राज्य समिति के पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि सहकार भारती की स्थापना दिन उद्देश्यों को लेकर की गई थी उसके लिए हम सभी प्रयास रत हैं। सबका उत्थान, सबको साथ लेकर चलने और सबको स्वरोजगार के माध्यम से समृद्ध बनाना हमारी प्राथमिकता है ।अभी तक 650 से ज्यादा समितियां इसमें कार्य कर रही हैं ।और लोग इससे जुड़कर अपना सुंदर भविष्य,अपने परिवार का, अपने राज्य का अपने देश के उत्थान में लगे हुए हैं। इन्होंने सबसे आह्वान भी किया कि अधिक से अधिक लोग सरकार भारती से जुड़कर समितियां के माध्यम से प्रगति का मार्ग अपनायें।
इस समारोह राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया , डीएनएस के डायरेक्टर कुमार प्रियरंजन, प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल सिंह जी, प्रदेश महामंत्री शशिबाला रावल, महिला प्रमुख रीना वर्मा जी, महिला सहकारिता प्रकोष्ठ प्रमुख रेणुबाला जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,इन्दु शरण जी, प्रचार प्रसार प्रमुख कुमार सुंदरम जी,चन्द्रशेखर जी,अरूण जी, विक्की जी,अनीता जी, सुनीता जी पुनम जी,शम्भू जी, और अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उतर प्रदेश के देवरिया में किया किसान मेले का उद्घाटन।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने चीन के चिंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री से भेंट की।

rktvnews

भोपाल:दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उत्तराखंड:सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के अंतर्गत राज्य में 03 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई।

rktvnews

पटना:हम ऐसा भवन तैयार करें जो खुद को भी अच्छा लगे:डॉ उदय कान्त

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment