RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों और लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे तथा उनके सादगीपूर्ण व दृढ़ इच्छाशक्ति से भरे योगदानों को याद करते हुए किया कोटि-कोटि नमन,बताया प्रेरणा का स्रोत।

एक ओर जहां गांधी जी के विचारों और संघर्ष ने भारत को आजाद कराने में बड़ी भूमिका निभाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने उनके विचारों को अपनाकर देश के निर्माण में बड़ी भूमिका अदा की: उपायुक्त,रामनिवास यादव

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )02 अक्टूबर। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज 02 अक्टूबर गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों और लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे तथा उनके सादगीपूर्ण व दृढ़ इच्छाशक्ति से भरे योगदानों को याद किया, उन्हें कोटि-कोटि नमन किया और प्रेरणा का स्रोत बताया। आगे उपायुक्त ने दोनों महान व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि एक ओर जहां गांधी जी के विचारों और संघर्ष ने भारत को आजाद कराने में बड़ी भूमिका निभाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने उनके विचारों को अपनाकर देश के निर्माण में बड़ी भूमिका अदा की।
इस दौरान उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जयंती – एक विशेष तिथि जिसे भारतीय हर साल मनाते हैं। 2 अक्टूबर को पूरे देश में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन एक विशेष व्यक्तित्व – मोहनदास करमचंद गांधी के जन्मदिन के सम्मान में मनाया जाता है। वे महात्मा गांधी और बापूजी के नाम से प्रसिद्ध हैं। वे उन स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने हमें स्वतंत्र जीवन जीने में मदद करने के लिए राष्ट्र के लिए संघर्ष किया। हमारे देश से परे भी, 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में जाना जाता है क्योंकि वे अहिंसा में विश्वास रखने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने कभी हिंसा का विकल्प नहीं चुना, बल्कि बिना हिंसा के संघर्ष किया। वे सत्य और शांति के जीवंत प्रतीक हैं। वहीं उपायुक्त ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके व्यक्तित्व और राष्ट्रहित में अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। उपायुक्त ने जय जवान, जय किसान’ के नारे और कृषि-दुग्ध क्रांति में उनके योगदान को याद किया, जिसमें उन्होंने सादगी, मजबूत नेतृत्व और हरित क्रांति को बढ़ावा दिया। आगे उपायुक्त ने कहा कि राजनीतिक जीवन में सादगी, शुचिता व त्याग की जब भी चर्चा होती है, शास्त्री जी जरूर याद आते हैं। 1965 के युद्ध में उनके मजबूत नेतृत्व ने दुश्मनों का हौसला पस्त कर देश को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे से उन्होंने जवानों और किसानों में नई ऊर्जा का संचार किया।

Related posts

कैलाश सत्यार्थी एवं दिशा एक प्रयास का संयुक्त रूप से बाल विवाह, श्रम,यौन शोषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान।

rktvnews

परंपरा से आतंक तक:क्यों क्रूर बदमाशी का रूप ले रही है रैगिंग?

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने तेलंगाना के कान्हा शांति वनम में ‘विश्व ध्यान दिवस’ समारोह में भाग लिया।

rktvnews

लोजपा सांसद महबूब अली कैसर राजद के हुए मुरीद, लोजपा छोड़ राजद की ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:03 दिसंबर 23

rktvnews

उज्जैन:शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत 5 लाख 51 हजार दीपों से आलोकित हुए क्षिप्रा तट के पावन घाट।

rktvnews

Leave a Comment