RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट)जगदीशपुर इकाई द्वारा नयी शिक्षक भर्ती नियमावली 23 की प्रतियां जला जताया विरोध।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,11अप्रैल। भोजपुर जिले के जगदीशपुर नयका टोला मोड पर प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) के जगदीशपुर इकाई द्वारा नयी शिक्षक भर्ती नियमावली 2023 की प्रतियां जलाकर विरोध किया गया। विरोध व्यक्त करते हुये कहा गया की नयी शिक्षक भर्ती नियमावली 2023 के रूप में नियोजित शिक्षकों के साथ छलावा किया गया है। क्योंकि हाल में ही नियोजित शिक्षक संगठनों एवं मंत्री स्तर की वार्ता में राज्यकर्मी का दर्जा दिये जाने का आश्वासन दिया गया था। हजारों नियोजित शिक्षक वर्ष 2023-25 में सेवानिवृत्ति की कगार पर हैं । जो वर्षों से अपनी वाजिब मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दीया जानी चाहिए अन्यथा शिक्षक आंदोलन करने को बाध्य होगें।
जगदीशपुर गोपगुट के प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि सोमवार को सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में बिहार शिक्षक नियमावली 2023 का प्रस्ताव पारित किया है। वह शिक्षकों के हित में नहीं है। नियमावली में कहा गया है कि अब जो भी शिक्षकों की बहाली होगी, वे राज्यकर्मी कहलाएंगे। इसके अलावा वर्तमान में पंचायती राज व नगर निकाय के तहत नियुक्त कर्मी भी इस नियमावली की नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से राज्यकर्मी के इस नये संवर्ग में नियुक्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि संघ 17 वर्षों से नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहा है लेकिन सरकार ने पूर्व से बहाल नियोजित शिक्षकों की पूर्व की सेवा का कोई महत्व नहीं दिया है।मनीष कुमार ने कहा कि सरकार इस नयी नियमावली को जल्द वापस ले नहीं तो बिहार में शिक्षकों द्वारा बड़े रूप में आंदोलन किया जायेगा। सरकार हमलोगों के साथ अन्याय करती रही है। गोप गुट जल्द ही इस नियमावली का विरोध करते हुये बड़ा आंदोलन करेगी। विरोध प्रदर्शन में पूनम कुमारी, कामिनी कुमारी,कविता यादव ,मीरा देवी,गीता देवी, कमलजीत सिंह, ममता सिंह, पंकज कुमार,सोनू कुमार ,अरविंद कुमार, विनोद कुमार, मदन कुमार, रामाकांत सिंह ,लालबाबू राम, दीनबंधु कुमार, विनोद राम, आनंद कुमार मेहता, सुरेंद्र कुमार,अरविंद कुमार, मृत्युंजय कुमार मौर्य, संतोष कुमार सहित शिक्षक मौजूद थे।

Related posts

डॉ. मनसुख मांडविया ने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और मृदा स्वास्थ्य के लिए वैकल्पिक पोषक प्रणालियों को बढ़ावा देने पर एक कार्यशाला की अध्यक्षता की।

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन।

rktvnews

भोजपूर: फुलवारी विधायक एवं इंसाफ मंच के राज्य अध्यक्ष के साथ हुई जातिसूचक टिप्पणी और उनको अपमानीत करने वालो को गिरफ्तार करे नीतिश सरकार : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर गैंडों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

भोजपुर:वंचित वर्ग को शिक्षा के मुख्य धारा में शामिल करना सामाजिक दायित्व: डा कृष्ण मुरारी अग्रवाल

rktvnews

भोजपुर: डीआरसीसी द्वारा संचालित योजनाओं को पंचायत स्तर पहुंचाने को ले विकास मित्रों का एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment