RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हेमंत सोरेन ने झारखंड सरकार में मंत्रीमंडल का किया विस्तार।

चंपाई सोरेन, रामेश्वर उराँव, दीपिका पाण्डेय सिंह समेत 11 मंत्रियों ने ली मंत्रीपद की शपथ।

झामुमो से छह, कांग्रेस से चार तथा राजद से एक विधायक बने मंत्री।

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)10 जुलाई।चम्पाई सोरेन, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुवा, बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी, मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी एवं दीपिका पांडेय सिंह ने झारखण्ड राज्य के मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में इन सभी मंत्री गणों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी नव नियुक्त मंत्रीगणों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कई सांसद, विधायक, वरीय अधिकारी एवं गणमान्य मौजूद थे।
ज्ञात हो कि हेमन्त सोरेन ने 4 जुलाई को झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। इसके उपरांत मंगलवार को उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद का गठन किया, जिसमें 11 मंत्री शामिल किए गए हैं। नये मंत्रीमंडल में आगामी विधानसभा चुनाव का ख्याल रखते हुए झामुमो से छह, कांग्रेस से चार तथा राजद से एक विधायक को मंत्रीपद दिया गया। कांग्रेस से श्री बादल पत्रलेख को इस बार मंत्रीपद से वंचित रखा गया है। वहीं अल्पसंख्यक कोटे से कांग्रेस के डॉ इरफान अंसारी को मौका दिया गया है। महिला कोटे से कांग्रेस की दीपिका पाण्डेय सिंह को तथा झामुमो से बेबी देवी को मंत्री बनाया गया है। चंपाई सोरेन के मंत्री बनने से भाजपा को झटका लगा है तथा मीडिया में चल रही उनकी नाराजगी संबंधित खबरों पर एक विराम सा लग गया है।
नये मंत्रीमंडल में शामिल सभी मंत्रिगणों को बधाई देने का तांता लग गया है।

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री ने लाल किले के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

वर्दी समाज और देश के सम्मान का प्रतीक – राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

भोपाल:निवेशकों के व्यापार-व्यवसाय की सफलता की गारंटी हमारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल ने लोक भवन में गोद लिए गए 13 टीबी रोगियों को मासिक पोषण किट किया वितरित।

rktvnews

ठिठुरन भरी शितलहर मे कांपती जिन्दगी, अलाव के नाम पर आरा नगर आयुक्त की भारी अनियमितता व लूट:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

“ज्ञान और लोक समाज का इतिहास है, ग्रामीण इतिहास”!1857 के सेनानी मंगल पांडेय के गांव नगवा में 11वें क्रिएटिव हिस्ट्री वार्षिक सम्मेलन 2023 के ‘मेरा गांव, मेरा इतिहास’ परिसंवाद में उभरकर आई ये बातें।

rktvnews

Leave a Comment