07 मार्च से 14 अप्रैल तक मंडलो मे होगा कार्यकर्ता प्रशिक्षण।
आरा भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 फरवरी।भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला भर मे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चलाया जाएगा। उक्त महाअभियान को जिला एवं मंडल स्तर पर क्रियान्वित एवं सफल बनाने के लिए शनिवार को भाजपा भोजपुर जिला कार्यालय मे योजना बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया एवं संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया।
बैठक की शुरुआत मंचासीन मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, अगिआंव विधायक महेश पासवान,क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट,शाहाबाद क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रभारी नवीन निश्चल चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला प्रभारी राजेश सिन्हा, जिला उपाध्याय धीरेन्द्र सिंह,ज्योति प्रकाश कुशवाहा, अशोक शर्मा, ममता सिंह एवं ठाकुर दयाल राम द्वारा डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि एव सामुहिक वंदे मातरम के साथ शुरुआत हुआ। उसके बाद मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र के साथ किया गया।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने संबोधित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत मंडल स्तर पर भोजपुर जिला के सभी मंडलो में 07 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा।इसके पहले जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाएगा जो दो दिवसीय होगा।महाअभियान की तैयारी हेतु यह योजना बैठक का आयोजन किया गया है।
मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के साथ एक अनुशासित पार्टी भी है। संगठन द्वारा अपने कार्यकताओं को एक समय अंतराल पर प्रशिक्षित करने का कार्य किया जाता है। कार्यकताओं मे नई उमंग एवं उन्हे निखारने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता अनुशासित रूप से अपने दायित्व का निर्वहन करने हुए शिखर तक पहुंचता है।
अगिआंव विधायक महेश पासवान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे जेसे छोटे कार्यकर्ता पार्टी मे लगातार कार्य करता रहा और आज पार्टी ने मुझे विधायक बनाया।भाजपा मे कोई भी कार्यकर्ता बड़ा और छोटा नही होता।
क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट ने कहा कि प्रदेश द्वारा जिला एवं मंडलो मे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर कार्यकताओं को वरिष्ठ वक्ताओं द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा। इसके साथ योग एवं स्वास्थ्य पर भी प्रशिक्षण होगा।
वहीं क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रभारी नवीन निश्चल चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण महाअभियान का योजना के बारे मे विस्तार से बताते हुए कहा कि जिला मे एगारह एवं मंडल मे सात विषयो पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।मंडल प्रशिक्षण चौबीस घंटे का होगा जिसमे कार्यकताओं एवं नेताओं का रात्री प्रवास भी होगा।
जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकताओं का वृत लिया एवं आगामी प्रशिक्षण योजना के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि मंडल स्तर पर तीन सदस्यीय टोली एवं आठ वक्ताओ का टीम बना है।सभी मंडलो मे प्रशिक्षण अभियान एक साथ चलेगा।मंडल के सभी कार्यकर्ता संबंधित मंडलो के प्रशिक्षण शिविर मे भाग ले कर एक अनुशासित एवं राष्ट्र निर्माण मे अपना सहयोग करेंगे।
बैठक का धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री ठाकुर दयाल राम ने किया।
बैठक मे जिला पदाधिकारी, कोर कमेटी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष,संयोजक, विधानसभा प्रभारी,संयोजक, मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,मंडल तीन सदस्यीय टोली,जिला,मंडल प्रशिक्षण वक्ता एवं वरीष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

