RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:11 से 25 जनवरी 2025 तक संविधान गौरव अभियान चलाएगी भाजपा।

मंडल स्तर तक बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के लक्ष्य और संघर्ष को बताने केलिए पार्टी आयोजित करेगी कई कार्यक्रम।
कांग्रेस पार्टी ने लगातार किया संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का अपमान : अमर कुमार बाउरी

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 06 जनवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा द्वारा आगामी 11से 25 जनवरी तक चलने वाले संविधान गौरव अभियान की जानकारी दी। श्री बाउरी को पार्टी ने अभियान का प्रदेश संयोजक बनाया है। साथ ही प्रदेश मंत्री नन्द जी प्रसाद एवं वरिष्ठ नेता राकेश भास्कर इस अभियान के सह संयोजक बनाए गए हैं।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री बाउरी ने कहा कि देश के आम जनता तक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संघर्ष संविधान निर्माण और कांग्रेस के द्वारा किए गए उनके साथ छल को लेकर जिला मंडल तक आम जनता को जागरूक करने का काम भारतीय जनता पार्टी 11 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 2025 तक करेगी इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी ने संविधान गौरव अभियान का नाम दिया है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान का ही यह फल है कि आज सर्वोच्च पायदान पर देश की एक आदिवासी महिला विराजमान है वही चाय बेचने वाले एक व्यक्ति प्रधानमंत्री के रूप में जन सेवा कर रहे हैं। भारत को महान बनाने में संविधान का महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लेकिन आज भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचार समाज के बीच नही गया है। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के लक्ष्य को देश के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का काम इस अभियान के माध्यम से करेगी।
कहा कि संविधान निर्माण के समय की सभी घटनाओं की जानकारी देश की जनता होना चाहिए
उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण के समय कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण पर जोर दिया था लेकिन बाबा साहब देश के हर नागरिक को ,प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार दिया।
कहा कि आज बाबा साहब के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू ,इंदिरा गांधी को उनके जीवित समय में ही भारत रत्न की उपाधि दे दी लेकिन बाबा साहब को इस उपाधि से वंचित रखा वही मरणोपरांत उन्हें नई दिल्ली में दो गज जमीन में नसीब नहीं होने दी।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब कश्मीर में धारा 370 का भी विरोध किया था। ऐसी कई घटनाएं हैं जो आम जनता के बीच जानी चाहिए इसलिए भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में मंडल स्तर तक जाकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के उन सभी अनुच्छेद उनके लक्ष्य और उनके नीति सिद्धांतों को बताने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के नाम उन्हें सम्मान देना और सम्मान देने का दिखावा करना में जमीन आसमान का अंतर होता है भारतीय जनता पार्टी में बाबा साहब को अपने कार्यकाल में भारत रत्न देकर उन्हें सम्मान दिया है।
मईयां योजना पर उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 56 लाख से अधिक लोगों के खाते में मईंया योजना का लाभ दिया है। लेकिन इसकी एक बड़ी कीमत जनता को चुकानी पड़ रही है। राज्य के वृद्ध, विधवा, दिव्यांग को मिलने वाले पैसे उनके खाते में नही जा रहे है। सरकार को इस मामले पर खेद प्रकट करना चाहिए। इस बार के अनुपूरक बजट में एक विभाग को मात्र 2100 रुपया ही दिया है। राजनीतिक हनक को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री यदि सारी सिस्टम को बैठा दें तो इसका नुकसान पूरे राज्य को भुगतना होगा।
450 रुपये में गैस सिलिंडर देने के मामले मैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम का अपने वादे से मुकर जाना कोई नई बात नही है। पंचम विधानसभा में मंत्री ने कहा था कि घोषणा पत्र घोषणा ही होती है। कांग्रेस और जेएमएम के घोषणा पत्र में 450 रुपया में सिलिंडर देने की बात कही गयी है।
आज की प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ,प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार मंडल, राफिया नाज भी उपस्थित रहे।

Related posts

आरा में 07 सितंबर 23 को जन संवाद सह सम्मान समारोह का होगा आयोजन! पूर्व सांसद आनंद मोहन व लवली आनंद का होगा अभिनंदन।

rktvnews

उत्तराखंड: पर्यटन विभाग ने ऐस्ट्रो कंपनी के सहयोग से “नक्षत्र सभा” किया उद्घाटन।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:संसार के सभी प्राणियों समान रूप से दया करे,यही सच्चा धर्म : शशि भूषण जी महाराज

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री नैनीताल स्थित प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भगवान सहस्त्रबाहु के गौरवशाली इतिहास की जानकारी पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे: मुख्यमंत्री

rktvnews

नौसेना अलंकरण समारोह 2024

rktvnews

Leave a Comment