RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:दुर्गा पूजा के मद्देनज़र उपायुक्त ने नदी घाट और रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व विधि व्यवस्था की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)30 सितंबर।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर में होने वाले विशेष आयोजनों को लेकर बागुनहातु फुटबॉल ग्राउंड, गोविंदपुर स्थित रावण दहन स्थल तथा स्वर्णरेखा घाट एवं पांडेय घाट का निरीक्षण किया। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह मौके पर मौजूद रहे।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि रावण दहन स्थल पर भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन की तैनाती, एम्बुलेंस की व्यवस्था, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती तथा प्रवेश और निकास मार्गों को सुचारू रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। कंट्रोल रूम एवं क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात रहे। वहीं स्वर्णरेखा घाट एवं पांडेय घाट पर आगामी विजयादशमी को देखते हुए उपायुक्त ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा घेराबंदी, गोताखोरों की उपलब्धता और स्वेच्छा से कार्य करने वाले स्वयंसेवकों की मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि बैरिकेटिंग, सीसीटीवी कैमरा और पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शहरवासियों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की।प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएं ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे प्रशासन को सहयोग करे, नियमों का पालन करें ।

Related posts

2022 बैच के आईएएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भोपाल:मातृ सत्तात्मक संस्कृति से मिले हैं नारी सम्मान के संस्कार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्‍ट्रपति ने एकीकृत जनजातीय विकास संस्थाओं और एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं को सुदृढ़ करने पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर:1369 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित।

rktvnews

घराट गणपति’ भारतीय परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने का सच्‍चा प्रयास : फिल्म निर्माता नवज्योत बांदीवाडेकर

rktvnews

स्मृति शेष राजेश पांडेय के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि कर दी गयी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment